वेनेजुएला की राजधानी काराकास आज भीषण धमाकों से दहल उठी। शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक वाशिंगटन या वेनेजुएला सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए हैं।

काराकस। स्टार समाचार वेब
वेनेजुएला की राजधानी काराकास आज भीषण धमाकों से दहल उठी। शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक वाशिंगटन या वेनेजुएला सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच राजनीतिक तनाव पहले से ही चरम पर है। दरअसल, वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के सात-आठ धमाके हुए। पहला धमाका स्थानीय समय के मुताबिक रात 2 बजे हुआ। इसके बाद शहर के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाज भी सुनाई दी।

घर छोड़कर भागे लोग
शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं, जबकि एक बड़े सैन्य अड्डे के पास स्थित दक्षिणी इलाके में बिजली गुल हो गई। धमाकों के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। काराकस के कई हिस्सों से दूर-दूर तक लोगों को बाहर खड़ा देखा गया।
अमेरिका की धमकी के बाद धमाका
दावा किया जा रहा है कि यह हमले अमेरिका की तरफ से हुए हैं। वेनेजुएला सरकार की तरफ से इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटना ऐसे समय में हुआ है, जब वेनेजुएला ने 1 जनवरी को 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की धमकी दी थी।
युद्ध की घोषणा कर सकते हैं ट्रम्प
अमेरिका के चर्चित एंकर टकर कार्लसन ने दो हफ्ते पहले दावा किया था कि राष्ट्रपति ट्रम्प वेनेजुएला के साथ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं। कार्लसन ने यह बात अपने आनलाइन शो जजिंग फ्रीडम में कही थी। उनके मुताबिक,अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बन सकती है और राष्ट्रपति इसे भाषण में सार्वजनिक कर सकते हैं।
तेल टैंकरों पर ट्रम्प की नाकाबंदी
ट्रम्प ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाते हुए प्रतिबंधित तेल टैंकरों के वेनेजुएला आने-जाने पर पूरी नाकाबंदी का आदेश दिया था। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी नौसेना घेराबंदी से घिरा हुआ है। यह घेराबंदी और बढ़ेगी, जब तक कि वेनेजुएला अमेरिका से चुराए गए तेल, जमीन और दूसरी संपत्तियों को वापस नहीं लौटाता।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह