आपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के ड्रोन हमलों को सटीक प्रहारों से नाकाम बनाने वाली भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने लद्दाख के उच्चतम पर्वतीय क्षेत्र में आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। दरअसल, भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्वदेशी आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

आपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के ड्रोन हमलों को सटीक प्रहारों से नाकाम बनाने वाली भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने लद्दाख के उच्चतम पर्वतीय क्षेत्र में आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। दरअसल, भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्वदेशी आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण सेना की वायु रक्षा इकाई और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुआ, जिन्होंने इस सिस्टम को विकसित किया है। इस परीक्षण ने भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
परीक्षण के दौरान आकाश प्राइम मिसाइल सिस्टम ने बेहद तेज गति से उड़ने वाले लक्ष्य विमानों को दो बार सीधे निशाना बनाया। यह परीक्षण लद्दाख की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों में जहां हवा पतली होती है वहां किया गया। इस मुश्किल हालात में भी मिसाइलों की सटीकता ने सभी को प्रभावित किया। यह सिस्टम भारतीय सेना की तीसरी और चौथी आकाश रेजिमेंट का हिस्सा बनेगा, जो देश की हवाई रक्षा को और मजबूत करेगा।
परीक्षण के बाद आकाश को भारतीय सेना में जल्द शामिल किया जाएगा। यह सिस्टम न सिर्फ सीमा पर, बल्कि देश के भीतर संवेदनशील जगहों की हवाई सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल होगा। यह सिस्टम भारत की हवाई रक्षा नेटवर्क को और मजबूत करेगा। खासकर चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के बढ़ते खतरे को देखते हुए।
आकाश प्राइम मिसाइल सिस्टम का एक उन्नत वर्जन है, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। यह मिसाइल सतह से हवा में मार करने वाली होती है। दुश्मन के विमानों या ड्रोन्स को निशाना बना सकती है। इसकी खास बात यह है कि यह ऊंचाई और ठंडे मौसम में भी बखूबी काम करती है। यह सिस्टम आपरेशन सिंदूर में भी शानदार प्रदर्शन कर चुका है, जहां इसने पाकिस्तान की सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए चीनी विमानों और तुर्की ड्रोन्स के हवाई हमलों को नाकाम किया था।
ऊंचाई पर सफलता: लद्दाख जैसे ऊंचे और मुश्किल इलाके में 15,000 फीट ऊंचाई पर परीक्षण करना आसान नहीं होता।
दक्षता का प्रमाण: पतली हवा और ठंडे मौसम में भी मिसाइल का सटीक निशाना लगाना तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
स्वदेशी तकनीक: यह सिस्टम पूरी तरह भारत में बनाया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करता है।
हवाई खतरे से सुरक्षा: यह सिस्टम दुश्मन के तेज विमानों और ड्रोन्स को रोकने में सक्षम है, जो सीमा पर सुरक्षा के लिए जरूरी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।