महाराष्ट्र में चक्रवात शक्ति के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवात की तीव्रता उच्च से मध्यम स्तर की होगी। यह तटीय जिलों के साथ-साथ विदर्भ, मराठवाड़ा और कोकण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकता है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे तटीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र में चक्रवात 'शक्ति' को लेकर हाई अलर्ट ।

महाराष्ट्र में चक्रवात शक्ति के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवात की तीव्रता उच्च से मध्यम स्तर की होगी। यह तटीय जिलों के साथ-साथ विदर्भ, मराठवाड़ा और कोकण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकता है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे तटीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दरअसल, लौटते हुए मानसून का प्रभाव देश के कई राज्यों पर दिख रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब का असर देश के उत्तरी राज्यों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपरी इलकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र के तटीय इलाके में चक्रवात शक्ति को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
महाराष्ट्र में चक्रवात शक्ति का असर 7 अक्टूबर तक कुछ जिलों पर देखने को मिल सकता है। मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग सहित तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात शक्ति के कारण इन जिलों में 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है।
वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे कानपुर वाराणसी गोरखपुर में बंगाल की खाड़ी के निम्नदाब का प्रभाव नजर आ रहा है। इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बरेली में बहुत तेज बारिश की आशंका है। लखनऊ सुल्तानपुर बाराबंकी और अयोध्या में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का गहरा असर ओडिशा में देखने को मिला है। ओड़िसा के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन की समस्या सामने आ रही है। इन इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है।
बंगाल की खाड़ी के निम्न दाब का प्रभाव बिहार पर भी दिख रहा है। बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से अति भारी और भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चार एवं पांच अक्टूबर को उत्तर एवं दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में मौसम की तबाही लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आने वाले 2 दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है जिसके लिए आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।
कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह यह पक्का करे कि जहां भी सड़क हो, वहां पैदल चलने वालों के लिए ठीक से तय, अतिक्रमण-मुक्त जगह हो। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पैदल चलने वालों को भरोसा होना चाहिए कि यह जगह उनके लिए है और वे चलती गाड़ियों के किसी भी खतरे के बिना आजादी से चल सकते हैं।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी कोर्ट बाइज्जत बरी कर दिया है।
देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर वर्ष 2011 से अब तक 9,800 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद दशकों से अदालतों में धूल फांक रहे मुकदमों के निपटारे पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे।