×

बर्मिंघम टेस्ट में कुलदीप को शामिल करने  अजहरुद्दीन  की वकालत, दिया यह तर्क

अजहरुद्दीन ने कहा, वे बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको अधिक अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है और उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए।  अब भारतीय टीम दो जुलाई से र्बिमंघम में दूसरे टेस्ट में खेलेगी जिसमें पिच सूखी रहने की उम्मीद है जिससे कुलदीप को कुछ मदद मिल सकती है।

By: Prafull tiwari

Jun 29, 202510:46 PM

view15

view0

बर्मिंघम टेस्ट में कुलदीप को शामिल करने  अजहरुद्दीन  की वकालत, दिया यह तर्क

हैदराबाद। इन दिनों भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। एजबेस्टन टेस्ट पहले से पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गेंदबाजी आक्रमण को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि भारत को अपने गेंदबाजी आक्रमण में अधिक अनुभव जोड़ने और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बोझ कम करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए।  लीड्स में पहले टेस्ट में भारतीय टीम पांच विकेट से हार गई जिसमें मेहमान टीम विकेटों के लिए बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर थी।

अजहरुद्दीन ने कहा, वे बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको अधिक अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है और उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए।  अब भारतीय टीम दो जुलाई से र्बिमंघम में दूसरे टेस्ट में खेलेगी जिसमें पिच सूखी रहने की उम्मीद है जिससे कुलदीप को कुछ मदद मिल सकती है। भारत ने कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन का अच्छा स्कोर बनाया था।

केएल राहुल और पंत के शतकों की मदद से उन्होंने दूसरी पारी में 364 रन बनाए। लेकिन दोनों ही पारियों में मध्य और अंतिम क्रम के बल्लेबाजों के विफल होने के कारण मेहमान टीम मजबूत स्कोर या ला्य हासिल नहीं कर सकी। अजहरुद्दीन ने टीम संयोजन को सही रखने की बात की ताकि टीम को लीड्स की हार से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा, हम बल्लेबाजी के विफल होने के कारण हारे, लेकिन अब उन्हें सही खिलाड़ियों को चुनना होगा और गेंदबाजी भी सही होनी चाहिए।  अजहरुद्दीन (62 वर्ष) ने नए टेस्ट कप्तान गिल का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपनी क्षमता साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह कप्तान के तौर पर उनका पहला मैच है। आप कप्तानी के बारे में बात नहीं कर सकते। कप्तानी के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।  भारत को कप्तान के तौर पर 47 टेस्ट में से 14 जीत दिलाने वाले अजहरुद्दीन ने कहा, हमें उन्हें उचित मौका देना चाहिए और उन्होंने अभी अभी कमान संभाली है। इसलिए आपको उन्हें काफी समय और समर्थन देना चाहिए। हम सिर्फ खिलाड़ियों की शिकायत और आलोचना नहीं कर सकते। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।

Loading...

Mar 26, 20267:03 PM

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।

Loading...

Mar 26, 20263:34 PM

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।

Loading...

Mar 25, 20264:20 PM