×

बीसीसीआई के सचिव का दावा : भारतीय महिला टीम के पास विश्व चैंपियन बनने का मौका

मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन होगा। आप सभी को पता है कि असम संगीत और संस्कृति के बड़े ब्रांड अंबेसडर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है।

By: Prafull tiwari

Sep 21, 20259:42 PM

view15

view0

बीसीसीआई के सचिव का दावा : भारतीय महिला टीम के पास विश्व चैंपियन बनने का मौका

मुंबई । बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती है। आगामी वनडे विश्व कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है। भारतीय टीम के पास चैंपियन बनने का मौका है।  मीडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, "गुवाहाटी पहली बार आईसीसी विश्व कप मैच की मेजबानी कर रहा है। वॉर्म अप मैच पहले हुए हैं लेकिन यह पहला मौका है, जब गुवाहाटी में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच से महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी।" 

उन्होंने कहा कि मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन होगा। आप सभी को पता है कि असम संगीत और संस्कृति के बड़े ब्रांड अंबेसडर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। असम के लिए यह बड़ी क्षति है। आईसीसी और बीसीसीआई इसे ध्यान में रखेगी और ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी जाएगी। लगभग 40 मिनट का कार्यक्रम जुबीन गर्ग की याद में होगा। हम फिलहाल विचार कर रहे हैं कि किस कलाकार को मौका दिया जाए। श्रेया घोषाल का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है। वह विश्व कप के थीम सांग के साथ ही अपने 4-5 हिट गाने गाएंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में तीन वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हुई है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-2 से विजयी रही। इस पर बीसीसीआई के सचिव ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम है। भारतीय टीम वनडे सीरीज में हारी जरूर, लेकिन प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। सीरीज का पहला मैच हम हारे, दूसरा मैच बड़े अंतर से जीते, वहीं तीसरे मैच में 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हम 369 तक पहुंचे। इस तरह हमारा प्रदर्शन अच्छा वनडे सीरीज में अच्छा रहा। 

देवजीत सैकिया ने कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। विश्व कप जीतने का भारतीय टीम के पास यह बहुत बड़ा अवसर है। भारतीय टीम प्रदर्शन अच्छा रही है और विश्व कप के लिए हमारी टीम को समर्थन मिल रहा है। 

बीसीसीआई में अध्यक्ष पद से लेकर कई बड़े पदों के लिए चुनाव होना है। जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद देवजीत सैकिया बीसीसीआई के सचिव बने थे। सैकिया ने सचिव पद के लिए फिर ने नामांकन किया है। सैकिया ने कहा कि मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला, अरुण धूमल सभी ने नामांकन किया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।

Loading...

Mar 31, 20261:10 PM

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:39 AM

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM