ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को लेकर क्रिकेट जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 54 साल के मार्टिन को गंभीर बीमारी मेनिन्जाइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा है।

मार्टिन को गंभीर बीमारी मेनिन्जाइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऑस्ट्रेलिया। स्टार समाचार वेब
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को लेकर क्रिकेट जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 54 साल के मार्टिन को गंभीर बीमारी मेनिन्जाइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मार्टिन को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में उन्हें मेनिन्जाइटिस होने की पुष्टि हुई, जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम देने और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कोमा में रखने का फैसला लिया।
दुआओं के लिए आभार जताया
डेमियन मार्टिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें बेहतर मेडिकल केयर मिल रही है और उनकी हालत स्थिर रखने की कोशिश की जा रही है। परिवार ने इस मुश्किल समय में दुनियाभर से मिल रहे समर्थन और दुआओं के लिए आभार जताया है।
मार्टिन एक मजबूत इंसान
मार्टिन के पूर्व साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी उनकी सेहत को लेकर जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि मार्टिन एक मजबूत इंसान हैं और इस चुनौती से लड़ने की पूरी ताकत रखते हैं। इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिनती
डेमियन मार्टिन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 67 टेस्ट और 208 वनडे मैच खेले है। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 46 से अधिक रहा। साल 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी नाबाद 88 रन की पारी आज भी क्रिकेट इतिहास की यादगार पारियों में शामिल है।
2006 में लिया था संन्यास
मार्टिन ने साल 2006 में अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद वे काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रहे। अब उनकी सेहत को लेकर आई इस खबर ने एक बार पूरे क्रिकेट जगत को चिंता में डाल दिया।
भारत में खेली आखिरी टेस्ट सीरीज
मार्टिन भारत के खिलाफ भारत में ऑस्ट्रेलिया की आखिरी टेस्ट सीरीज जीत (2004 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) का हिस्सा रहे। उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर आफ द सीरीज से नवाजा गया था। उस दौरे पर उन्होंने 8 पारियों में से 4 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप स्कोर किया था। उनका टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर 165 रन रहा, जो उन्होंने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
वनडे और वर्ल्ड कप में भी चमके
डार्विन में जन्मे मार्टिन ने महज 21 साल की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच (1992-93) वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्हें दिग्गज खिलाड़ी डीन जोन्स की जगह टीम में शामिल किया गया था। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्हें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की टीम का कप्तान बना दिया गया था। अगर बात करें करियर की तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 46.37 की औसत से रन बनाए।
मार्टिन ने 208 वनडे मैच खेले
मार्टिन ने 208 वनडे मैच खेले, जिसमें उनका औसत 40.8 रहा। वह 2000 के दशक की उस अजेय ऑस्ट्रेलिया टीम का अहम हिस्सा थे जिसने दुनिया पर राज किया। इतना ही नहीं, 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने टूटी हुई उंगली के बावजूद नाबाद 88 रन बनाए थे, जो उनकी बहादुरी का सबसे बड़ा सबूत है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।