×

भाजपा का जीतू पटवारी पर पलटवार: "झूठ फैलाना बंद करें"

भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

By: Star News

Jun 08, 20258:19 PM

view8

view0

सांची और दुग्ध किसानों के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अग्रवाल

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में सांची ब्रांड और दुग्ध उत्पादक किसानों के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने उन्हें "झूठ का झुनझुना बजाकर सांची को बदनाम करने की साजिश" न करने की नसीहत दी है। 

भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल (X पर लिखा) भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में दुग्ध कलेक्शन सेंटर स्थापित कर रही है, जिससे किसानों को दूध बेचने में सीधी सुविधा मिल रही है और बिचौलियों की भूमिका कम हो रही है। ग्ध समितियों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है और उनकी प्रोसेसिंग क्षमता को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक दूध का समुचित उपयोग हो सके।

श्वेत क्रांति मिशन में निवेश

'श्वेत क्रांति मिशन' के तहत ₹2500 करोड़ के निवेश से हर जिले में मिल्क कूलर, मिनी डेयरी प्लांट और चिलिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसे दुग्ध क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव बताया जा रहा है।

सांची ब्रांड वैश्विक बाजार में उतरेगा

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ साझेदारी कर 'सांची' ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। पभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने के लिए नए सांची पार्लर तेज़ी से खोले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं तक सांची उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी।


अग्रवाल ने कहा, तकनीकी और प्रबंधन विशेषज्ञों की सहायता से दुग्ध संघों को आधुनिक व कुशल बनाया जा रहा है, जिससे उत्पादन लागत घटेगी और उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होगी। दूध उत्पादक किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली विकसित की जा रही है, ताकि किसानों को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान मिल सकें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

MP में 21 साल बाद SIR प्रक्रिया शुरू: 65 हजार बूथों पर घर-घर सत्यापन, गलत जानकारी देने पर होगी सज़ा

1

0

MP में 21 साल बाद SIR प्रक्रिया शुरू: 65 हजार बूथों पर घर-घर सत्यापन, गलत जानकारी देने पर होगी सज़ा

मध्य प्रदेश में 21 साल बाद 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया शुरू। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक BLO 65 हजार बूथों पर मतदाताओं का घर-घर सत्यापन करेंगे। गलत जानकारी देने पर सज़ा का प्रावधान है, और अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को जारी होगी। पूरी प्रक्रिया और बूथों की संख्या बढ़ने की तैयारी जानें।

Loading...

Oct 28, 20257:05 PM

MP कैबिनेट बैठक: सरकारी आवास पर कब्जे पर सख्ती की तैयारी, 10 गुना किराए पर लगेगा 30% अधिभार

1

0

MP कैबिनेट बैठक: सरकारी आवास पर कब्जे पर सख्ती की तैयारी, 10 गुना किराए पर लगेगा 30% अधिभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सरकारी आवासों पर अनधिकृत कब्जा बनाए रखने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर सख्ती का प्रस्ताव आएगा। जुर्माना बढ़ाने के लिए मौजूदा किराए के 10 गुना पर 30% अधिभार लगाने की तैयारी है।

Loading...

Oct 28, 20256:18 PM

जबलपुर दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी बबलू चौधरी कटनी से गिरफ्तार, भाई-भाभी की निर्मम हत्या

1

0

जबलपुर दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी बबलू चौधरी कटनी से गिरफ्तार, भाई-भाभी की निर्मम हत्या

प्रॉपर्टी विवाद में भाई-भाभी की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी बबलू चौधरी को जबलपुर पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने से फरार चल रहे आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था।

Loading...

Oct 28, 20255:58 PM

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट किया वीडियो

1

0

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट किया वीडियो

मुरैना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार; 315 बोर की बंदूक जब्त

Loading...

Oct 28, 20255:40 PM

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

1

0

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

रायसेन के मिश्र तालाब पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

Loading...

Oct 28, 20255:39 PM