×

भाजपा पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर करेगी ‘नारी शक्ति वंदन’

भारतीय जनता पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर विचार शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा पहली बार किसी महिला को पार्टी की कमान सौंप सकती है।

By: Arvind Mishra

Jul 04, 20251 hour ago

view1

view0

भाजपा पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर करेगी ‘नारी शक्ति वंदन’

  • आखिरी समय में चौंकाने वाला नाम हुआ रेस में सबसे आगे

  • भाजपा को इसी माह नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना

  • निर्मला सीतारमण, पुरंदेश्वरी और श्रीनिवासन भी दावेदार

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भारतीय जनता पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर विचार शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा पहली बार किसी महिला को पार्टी की कमान सौंप सकती है। पार्टी का उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन रहा था। इसी वजह से दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला को ही बनाया गया। अब महिला मतदाताओं के साधने के लिए पार्टी अध्यक्ष भी किसी महिला को बनाया जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में करीब ढाई साल की देरी हो चुकी है। लेकिन, अब माना जा रहा है कि इस महीने निश्चित तौर पर केंद्र में सत्ताधारी दल को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। क्योंकि, ज्यादातर राज्यों को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है और नई कार्यकारिणी तय हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इन्हीं की ही भूमिका रहने वाली है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है कि भाजपा को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है। बताया यह भी जाता है कि महिला अध्यक्ष के लिए पार्टी को संघ की भी सहमति मिल चुकी है।

पहला नाम- निर्मला सीतारमण 

एक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। तर्क यह भी दिया जा रहा है कि दक्षिण भारतीय होने और पार्टी और मोदी सरकार की जानी-मानी चेहरा होने की वजह से वह पार्टी की महिलाओं में पहली पसंद हो सकती हैं। यही नहीं, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के बाद यह भाजपा के वादे में भी फिट बैठती हैं।

दूसरा नाम- डी पुरंदेश्वरी  

सीतारमण के अलावा दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय डी पुरंदेश्वरी का है। उन्हें भी इस पद का एक मजबूत दावेदार बताया गया है। वह भाजपा की आंध्र प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। पुरंदेश्वरी कई भाषाओं की जानकार हैं। उन्होंने राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। पुरंदेश्वरी को आपरेशन सिंदूर बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए भी चुना गया था।

तीसरा नाम- वनथी श्रीनिवासन 

संभावित महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर तीसरा नाम वनथी श्रीनिवासन का लिया जा रहा है। वह तमिलनाडु से हैं। पेशे से वकील श्रीनिवासन वर्तमान में राज्य विधानसभा में कोयंबटूर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करती हैं। वनथी 1993 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। तब से उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह तमिलनाडु की प्रदेश सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2022 में, वह भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली तमिल महिला हैं। 

चुनाव में देरी से हो रही किरकिरी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अत्यधिक देरी देश की राजनीति में इस समय बड़ी किरकिरी हो रही है। संसद तक में भी इस मुद्दे पर चुटकियां ली जा चुकी हैं। मौजूदा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 के जनवरी में ही खत्म हो गया था। फिर लोकसभा चुनावों की वजह से उनका कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ाया गया। फिर हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ दिल्ली विधानसभा चुनावों की वजह से उनके कार्यकाल को विस्तार मिलता रहा। बाद में संगठनात्मक चुनावों में देरी से यह चुनाव टलता गया। लेकिन, अब जब अधिकतर राज्यों में संगठनात्मक चुनाव हो चुके हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि इस महीने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू, 21 अगस्त तक चलेगा; स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा अवकाश

1

0

संसद का आगामी मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की बैठकें नहीं होंगी। जानें सत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

Loading...

Jul 04, 2025just now

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: इलाहाबाद HC ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष द्वारा दायर एक महत्वपूर्ण अर्जी को खारिज कर दिया है। जानें इस मामले से जुड़े ताजा अपडेट्स और हाईकोर्ट के फैसले का क्या है महत्व।

Loading...

Jul 04, 2025just now

ऑपरेशन सिंदूर...चीन कर रहा था पाकिस्तान की मदद और मौजूद थे तुर्की के ड्रोन-पायलट

ले जनरल राहुल आर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से कुछ सबक मिले हैं। नेतृत्व द्वारा दिया गया रणनीतिक संदेश स्पष्ट था। कुछ साल पहले की तरह दर्द को सहने की कोई गुंजाइश नहीं है।

Loading...

Jul 04, 2025just now

भाजपा पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर करेगी ‘नारी शक्ति वंदन’

1

0

भाजपा पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर करेगी ‘नारी शक्ति वंदन’

भारतीय जनता पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर विचार शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा पहली बार किसी महिला को पार्टी की कमान सौंप सकती है।

Loading...

Jul 04, 20251 hour ago

देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर सरकार कसेगी नकेल 

अब देश के खिलाफ आग उगलने और भड़काऊ कॉन्टेंट परोसने वालों की खैर नहीं। दरअसल, केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर नकेल कसने जा रही है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो या पोस्ट शेयर करने वाले लोग अब बच नहीं पाएंगे।

Loading...

Jul 04, 20252 hours ago