विंध्य में कांग्रेस के ‘मैहर मंथन’ से जातीय भागीदारी, टिकट वितरण और संगठनात्मक संतुलन पर नई बहस शुरू।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अकल्पनीय जीत के बाद जहां एक ओर महागठबंधन में कलह और मंथन का दौरान चल रहा है। वहीं दूसरी ओर एनडीए में नए सत्ता समीकरण के बीच नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय संगठन व सरकार दोनों स्तर पर नियुक्तियों और अफसरों के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सियासी हलचल तेज है। सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिए शनिवार को सीएम हाउस में अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद रहे।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुए वोटर लिस्ट के रिवीजन यानी एसआईआर के मुद्दे पर सियासत गर्म है। इस दौरान ही चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में जुट गया है। राष्ट्रीय स्तर पर सत्यापन कराने को लेकर आयोग ने कदम बढ़ा दिए हैं। राष्ट्रव्यापी मंथन के लिए राज्यों के चीफ इलेक्शन कमिश्नर्स से के साथ बैठक का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। भोपाल में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की है। यह बैठक निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जुड़ी थी, जिसमें यह तय किया गया है, जिन्हें निगम मंडल में जगह मिलेगी उन्हें संगठन में जगह नहीं मिलेगी।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। तारीखों की घोषणा के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस बीच उपराष्ट्रपति पद के संभावित नामों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।


















