खंडवा जिले में मंगलवार को एक प्रसूता ने 108 एंबुलेंस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

प्रतीकात्मक चित्र. ए आई
हाइलाइट्स
खंडवा. स्टार समाचार वेब
Baby Delivery In Ambulance: खंडवा जिले में मंगलवार को एक प्रसूता ने 108 एंबुलेंस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इमरजेंसी के चलते बच्चों की डिलीवरी में एंबुलेंस पायलट ने प्रसूता की मदद की, जिससे एंबुलेंस में ही दो बेटियों की किलकारी गूंज उठी। जच्चा और दाेनों बच्चियां प्रसव के बाद बिल्कुल ठीक हैं।
बताया जा रहा है कि सात महीने की गर्भवती को जिला अस्पताल ला जाते समय रास्ते में लेबर पेन तेज हो गया, एंबुलेंस स्टाफ ने एंबुलेंंस में ही डिलेवरी कराना ठीक समझा। सूझबूझ से काम लिया और सुरक्षित डिलेवरी कराई। जुड़वा नवजात बच्चियां और उनकी मां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जिन्हें जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एंबुलेंस स्टाफ ने कराई डिलीवरी
जानकारी के मुताबिक खरगोन जिले के सनावद से आई 19 वर्षीय प्रसूता अनिता पत्नी राजेश को मोरटक्का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खंडवा रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे होने के कारण हालत क्रिटिकल थी, लेकिन एंबुलेंस स्टॉफ ने सुरक्षित प्रसव कराया गया।
देशगांव के पास हुई डिलेवरी
गौरतलब है मोरटक्का से जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई एंबुलेंस को आपात स्थिति में देशगांव के पास रोकना पड़ा, क्योंकि तेज प्रसव हो रही थी। ईएमटी पवन सुनार्थी और पायलट पवन मुकाती ने एंबुलेंस रोककर डिलीवरी कराने का निर्णय लिया।
सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं
प्रसव के बाद एंबुलेंस तत्काल खंडवा के लिए रवाना हुई और जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप किया और तीनों को सुरक्षित बताया। उन्हें 'ए' ब्लॉक स्थित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
सनावद से खंडवा ले जा रहे थे
गर्भवती महिला और उनके पति खरगोन जिले की भीकनगांव तहसील के ग्राम अंजनगांव निवासी हैं। इंदौर रोड स्थित बलवाड़ा की महिला पहले इलाज के लिए सनावद अस्पताल गई थी, लेकिन वहां स्थिति गंभीर हो गई तो उसे खंडवा रेफर दिया गया था। लेबर पेन तेज होने से एंबुलेंस मेंं डिलेवरी कराई गई।
प्रीति कर्मा, आशा कार्यकर्ता

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।