रीवा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में ट्रक टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल हुए, वहीं कार और बल्कर की टक्कर से बाइक सवारों की मौत हो गई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा-मनगवां हाईवे पर रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत ग्राम नौडिया के समीप सोमवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बल्कर व कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रकों के चालक केबिन में ही फंस कर बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालकों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि नौडिया गांव के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों ही केबिन में फंस गये थे। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रकों को अलग कराते हुये केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने ट्रकों को हाइवे से किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक एक ओर का हाइवे जाम था।
कार ने बाइक को उड़ाया
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ना सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, बल्कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर रीवा सिरमौर मार्ग स्थित सगरा मोड़ की है। मृतक की पहचान पहाड़िया निवासी अजय साकेत के रूप में की गई है। वह दोपहर में अपाची बाईक से शहर की ओर जा रहा था, तभी सगरा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
बल्कर ने बाइक सवार को रौंदा
इधर नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी रोड पर गुढ़वा बाईपास में बल्कर की चपेट में मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ गये। हादसे में नंदलाल यादव निवासी बेनीपुरवा थाना गुढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
उपचार के दौरान बच्चे की मौत
पनवार थाना अंतर्गत रामबाग के पास सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दे की लाला कोल उर्फ अभिमन्यु उम्र 22 वर्ष निवासी बरेतीकला थाना पनवार डाभौरा से रामबाग की तरफ बाइक से जा रहा था। जैसे ही पटियारी के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़े ओमदेव विश्वकर्मा 55 वर्ष निवासी देवरी थाना पनवार को टक्कर मार दिया। जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।