डेढ़ दशक के लंबे वक्त बाद बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश पहुंच गए हैं। तारिक का विमान ढाका एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां समर्थकों का हुजूम था। बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान डेढ़ से दो लाख समर्थक जुटे थे।

बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश पहुंच गए हैं।

ढाका। स्टार समाचार वेब
डेढ़ दशक के लंबे वक्त बाद बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश पहुंच गए हैं। तारिक का विमान ढाका एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां समर्थकों का हुजूम था। बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान डेढ़ से दो लाख समर्थक जुटे थे। दरअसल, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौटे हैं। रहमान गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे।

शेख हसीना की पार्टी बैन
बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बैन कर दिया गया है। ऐसे में बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया की उम्र 80 साल हो चुकी है और बहुत बीमार चल रही हैं। माना जा रहा है कि रहमान अगले पीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइन एक फ्लाइट तारिक रहमान, उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान को लेकर ढाका पहुंचे हैं। यह फ्लाइट पहले सिलहट के ओस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रुकी, जहां सुबह 10 बजे लैंडिंग हुई। इसके बाद ढाका के हजरत शाहजहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची।
तारिक ने साझा की अपडेट
तारिक ने सिलहट से फेसबुक पर अपडेट साझा किए। सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर उन्होंने अपनी पत्नी की तस्वीर पोस्ट की और लिखा-आखिरकार सिलहट में, बांग्लादेश की धरती पर! इससे पहले सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा था-लंबे 6,314 दिनों के बाद, बांग्लादेश के आसमान में!
मां की सीट से लड़ेंगे चुनाव
पार्टी समर्थक तारिक रहमान का स्वागत करने के लिए जुलाई 36 एक्सप्रेसवे, जिसे 300 फीट रोड के नाम से जाना जाता है, पर उमड़ पड़े। इनमें से कई रातभर देश के अलग-अलग हिस्सों से आए थे और खुले में ही सोए थे। बीएनपी ने घोषणा की है कि तारिक रहमान चुनाव में बोगुरा-6 सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह वही सीट है, जहां से पहले उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया सांसद रह चुकी हैं।

बुलेटप्रूफ बस हवाई अड्डे पर पहुंची
तारिक रहमान की वापसी से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीआईपी गेट पर एक बुलेटप्रूफ बस पहुंची। विशेष रूप से तैयार की गई लाल और हरे रंग की इस बस के किनारों पर बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया, तारिक रहमान और पार्टी के संस्थापक जियाउर रहमान के बड़े-बड़े फोटो लगे थे। वाहन पर लोकतंत्र और राजनीतिक संघर्ष को उजागर करने वाले नारे भी प्रदर्शित किए गए थे। तारिक के ढाका पहुंचने के चलते सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और ड्रोन कॉम्प्लेक्स पर किया बड़ा हमला। कीव में 28 जगहों पर धमाके, जेलेंस्की की यात्रा रद्द। जानें इस युद्ध अपडेट की विस्तृत जानकारी।
रान और अमेरिका के बीच 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति को लेकर दोहा में क्या हुआ? लेबनान युद्ध, ट्रम्प का बयान और ईरान की स्थिति
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद कर दी है। पाकिस्तान ने इसे युद्ध की धमकी दी है, जबकि भारत ने आतंकवाद खत्म होने तक संधि बहाल न करने का कड़ा रुख अपना लिया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर तीसरे हमले की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को संयम बरतने की सलाह दी है। जानिए मध्य-पूर्व में तनाव का पूरा अपडेट।
रूस ने भारत को Su-57E स्टेल्थ फाइटर जेट की आपूर्ति और भारत में संयुक्त उत्पादन का बड़ा प्रस्ताव दिया है। जानिए यह रक्षा सौदा कैसे भारत की सैन्य ताकत को मजबूती देगा।
दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच संभावित वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट का बदलता प्रबंधन, ओमान की भूमिका और ईरान-इजराइल तनाव से जुड़ी ताजा खबरें यहाँ विस्तार से जानें।
यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इटली के 22 शहरों में रेड अलर्ट जारी, जंगलों में आग और स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव। जानिए यूरोप की भीषण गर्मी की स्थिति का हाल।
अमेरिका और ईरान ने सैन्य हमलों को रोकने और दोहा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद पर बातचीत करने का फैसला किया है।
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत मेडिकल टीम और राहत सामग्री भेजी है। जानिए कैसे भारत मुश्किल वक्त में वेनेजुएला का बना सहारा।
रूस की R-37M हाइपरसोनिक मिसाइल ने यूक्रेन के MiG-29 को 190 किमी दूर से मार गिराया। जानिए कैसे यह मिसाइल भारत की वायुसेना के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी।