खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
डेढ़ दशक के लंबे वक्त बाद बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश पहुंच गए हैं। तारिक का विमान ढाका एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां समर्थकों का हुजूम था। बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान डेढ़ से दो लाख समर्थक जुटे थे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की हत्या की अटकलें तेज होती जा रही हैं। उनकी पार्टी के समर्थक आदियाला जेल के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
देश में कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के नेताओं में कुर्सी के लिए खींचतान शुरू है। दरअसल, बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर असंतोष फिर सामने आने लगा है।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां 23 महीने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से उनकी रिहाई हुई है। आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिले थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया है। उन्हें जेल से बाहर आने के बाद रिसीव करने के लिए बड़ी तादाद में समर्थकों हुजूम सीतापुर जेल के बाहर पहुंचा।
खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पन्नू ने इस दीवाली ब्लैकआउट करने की धमकी दी है। वायरल वीडियो में उसने बताया कि 1984 के कातिलों को पनाह देने वाले गांधी परिवार आज राजा वडिंग और सांसद गुरजीत सिंह औजला उसके निशाने पर है।
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का एक बार फिर उपद्रव बढ़ सकता है। सिख फॉर जस्टिस संगठन भारत के खिलाफ साजिश की फिराक में है। संगठन ने वेंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास पर कब्जे की धमकी दी है। उसने भारतीयों को उस क्षेत्र में जाने से मना भी किया है। हालांकि अभी तक इस मसले को लेकर कनाडा या भारत सरकार की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है।



















