×

बांग्लादेश : फरवरी के मध्य में कराए जाएंगे संसदीय चुनाव

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने घोषणा की कि अगले साल फरवरी के मध्य में आम चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई चार्टर पर भी उसी समय जनमत संग्रह होगा। 

By: Sandeep malviya

Nov 13, 20256:19 PM

view1

view0

बांग्लादेश : फरवरी के मध्य में कराए जाएंगे संसदीय चुनाव

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय चुनाव फरवरी के मध्य में उत्सवपूर्ण माहौल में कराए जाएंगे। जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह भी संसदीय चुनावों के समय आयोजित किया जाएगा। 

'जुलाई चार्टर' यूनुस की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय सर्वसम्मति आयोग (नेशनल कंसेंसस कमीशन) ने तैयार किया गया है, जिसमें 84 सुधार प्रस्ताव शामिल हैं। यह चार्टर कई दलों से चर्चा के बाद तैयार किया गया, लेकिन इसमें पदच्युत प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि बीएनपी ने शुरू में जनमत संग्रह पर आपत्ति जताई थी, बाद में उसने इसे चुनाव के साथ कराने का सुझाव दिया। वहीं, जमात-ए-इस्लामी और कुछ अन्य इस्लामी दल चाहते हैं कि जनमत संग्रह चुनाव से पहले कराया जाए। यूनुस समर्थित छात्र संगठन नेशनल सिटिजन पार्टी ने कहा कि चार्टर में असहमति की कोई जगह नहीं होगी, जिससे बीएनपी नाराज है।  

हसीना सरकार के पतन के बाद की स्थिति

बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होने की संभावना है। यह देश का पहला चुनाव होगा, जब से छात्र आंदोलन के बाद पिछले साल शेख हसीना की 15 साल पुरानी सरकार का तख्तापलट कर दिया गया। देश में उपजी हिंसा के बाद शेख हसीना को भारत भागने पर मजबूर होना पड़ा, तबसे वो निर्वासन में हैं।

उनकी बेदखली के तीन दिन बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला और सुधारों का वादा किया। लेकिन इसी साल मई में उनकी सरकार ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया और कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। कई पूर्व मंत्री और नेता देश छोड़कर भाग गए। हसीना और उनके परिवार पर मानवता के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

2

0

बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

बलूचिस्तान के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का ये फैसला प्रांत में सुरक्षा अलर्ट और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।

Loading...

Nov 13, 20256:22 PM

बांग्लादेश : फरवरी के मध्य में कराए जाएंगे संसदीय चुनाव

1

0

बांग्लादेश : फरवरी के मध्य में कराए जाएंगे संसदीय चुनाव

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने घोषणा की कि अगले साल फरवरी के मध्य में आम चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई चार्टर पर भी उसी समय जनमत संग्रह होगा। 

Loading...

Nov 13, 20256:19 PM

फिलीपींस में बाढ़ से तबाही: 86 निर्माण कंपनियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

1

0

फिलीपींस में बाढ़ से तबाही: 86 निर्माण कंपनियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

देश भर में घटिया, दोषपूर्ण या गैर-मौजूद बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया गया है। फिलीपींस जैसे देश में यह खास तौर पर एक संवेदनशील मुद्दा है।

Loading...

Nov 13, 20256:16 PM

यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा

1

0

यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा

यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के एक अहम शहर में मोर्चा संभाले सैनिकों से मुलाकात की, जहां रूसी सेना ने घेराबंदी कर रखी है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की उनकी सरकार को घेरने वाले भ्रष्टाचार के मामले का सामना कर रहे हैं। 

Loading...

Nov 13, 20256:13 PM

ट्रेड को लेकर दबाव के बावजूद कई मुद्दों पर रिश्तों को जारी रखना होगा : कनाडाई विदेश मंत्री 

1

0

ट्रेड को लेकर दबाव के बावजूद कई मुद्दों पर रिश्तों को जारी रखना होगा : कनाडाई विदेश मंत्री 

जी-7 देशों के बीच इस्राइल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भी मतभेद साफ नजर आ रहे हैं। कुछ देश फलस्तीन को संघर्ष का हल निकले बिना ही मान्यता देने को तैयार है।

Loading...

Nov 12, 20256:01 PM