×

फिलीपींस में बाढ़ से तबाही: 86 निर्माण कंपनियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

देश भर में घटिया, दोषपूर्ण या गैर-मौजूद बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया गया है। फिलीपींस जैसे देश में यह खास तौर पर एक संवेदनशील मुद्दा है।

By: Sandeep malviya

Nov 13, 20256:16 PM

view2

view0

फिलीपींस में बाढ़ से तबाही: 86 निर्माण कंपनियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार  को कहा कि देश के कई ताकतवर नेता और अमीर लोग क्रिसमस तक जेल पहुंच जाएंगे। फर्डिनांड मार्कोस जूनियर ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं में घोटाले के चलते कम से कम 37 ताकतवर सांसद, कांग्रेस के सदस्य और अमीर बिजनेस मैन को क्रिसमस तक जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने जनता के गुस्से और सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों को रोकने की कोशिश में ये बयान दिया।

मार्कोस जूनियर ने कहा कि उनकी ओर से बनाए गए एक स्वतंत्र आयोग ने 37 संदिग्धों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर लिए हैं। ये मामले रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और लूटपाट जैसे गैर-जमानती अपराधों के लिए दर्ज किए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 86 निर्माण कंपनी के अधिकारियों और नौ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन पर टैक्स चोरी कर करीब 152 मिलियन अमेरिकी डॉलर गबन करने का आरोप है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा, ''मुझे मालूम है कि क्रिसमस से पहले जिनके नाम पर भी मामले चल रहे हैं, वो खत्म हो जाएंगे और जेल पहुंच जाएंगे। हम दिखावे के लिए मुकदमा नहीं दर्ज करते हैं। हम लोगों को जेल में डालने के लिए मुकदमे दर्ज करते हैं।'' उन्होंने कहा कि ये मुकदमे मजबूत थे और इनका मकसद चोरी किए गए पैसों को वापस पाना था। 

उन्होंने कहा सरकार की एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग काउंसिल ने भ्रष्टाचार के आरोपियों के 1671 बैंक खातों, 144 संपत्तियों, 244 वाहनों और 107 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अन्य संपत्तियों को जब्त करने के लिए 7 आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जांच से कोई भी नहीं बच पाएगा और किसी को भी छूट नहीं मिलेगी।

देश भर में घटिया, दोषपूर्ण या गैर-मौजूद बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया गया है। फिलीपींस जैसे देश में यह खास तौर पर एक संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि यहां घातक तूफान, बाढ़ और भीषण मौसम से प्रभावित एशिया के देशों में शामिल है। 

बीते हफ्ते आए तूफान कालमेगी की वजह से फिलीपींस में कम से कम 232 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातक अचानक आई बाढ़ का शिकार बने। देश के मध्य भाग में 125 लोग अभी भी लापता हैं। इसके कुछ ही दिनों बाद फिलीपींस के उत्तरी हिस्से में भीषण तूफान फंग-वोंग ने कहर बरपाया, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। तूफान फंग-वोंग की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते लाखों लोगों पर असर पड़ा और दो लोग लापता हो गए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

रूस की राजधानी मॉस्को में मिलिट्री इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

Loading...

Feb 06, 20264:24 PM

इस्लामाबाद सुसाइड ब्लास्ट: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका,  69 की मौत, 169 जख्मी

इस्लामाबाद सुसाइड ब्लास्ट: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 69 की मौत, 169 जख्मी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़ा खदीजत-उल-कुबरा में आत्मघाती हमला। 15 लोगों की मौत और 80 घायल। शहर में इमरजेंसी लागू। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 06, 20264:11 PM

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के रणनीतिक बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए रहस्यमयी विस्फोट ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। जानें हॉर्मुज की खाड़ी में हुए इस धमाके और ईरान-अमेरिका तनाव पर इसका असर।

Loading...

Jan 31, 20268:14 PM

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन सरकार ने फर्जी स्किल्ड वर्कर वीजा स्पॉन्सरशिप के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया है। स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि एजेंट फर्जी जॉब सर्टिफिकेट के जरिए प्रवासियों को धोखा दे रहे हैं।

Loading...

Jan 30, 20264:06 PM

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 24, 20264:15 PM