भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का ताज इस बार गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा है। स्टेज पर उनकी खूबसूरत स्माइल और जबरदस्त आत्मविश्वास ने उन्हें इस खिताब का असली हकदार बना दिया।

राजस्थान की बेटी मणिका विश्वकर्मा के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सजा।

भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का ताज इस बार गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा है। स्टेज पर उनकी खूबसूरत स्माइल और जबरदस्त आत्मविश्वास ने उन्हें इस खिताब का असली हकदार बना दिया। इस उपलब्धि के बाद अब मनिका थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनिका की यह जीत यूं ही नहीं आई। मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब पाने से पहले ही उन्होंने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद दिल्ली में मॉडलिंग जगत में कदम रखा और धीरे-धीरे खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में तैयार किया। अब जब वह वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं, तो उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। दरअसल, राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन गई हैं, उन्होंने ये प्रेस्टिजियस ताज अपने नाम किया। इस खिताब के लिए देश भर से 48 कंटेस्टेंट्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं उनके बीच हुई कड़ी टक्कर के बाद राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने बाजी मारकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं, उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा फर्स्ट रनर-अप, हरियाणा की महक ढींगरा सेकंड रनर-अप और अमीषी कौशिक थर्ड रनर-अप रहीं।
इस ग्रैंड इवेंट में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया। जूरी मेंबर्स में मिस यूनिवर्स इंडिया के आनर निखिल आनंद, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, फेमस बॉलीवुड स्टाइलिश असले रोबेलो बॉलीवुड के फेमस राइटर- निर्देशक फरहाद सामजी जैसे पॉपुलर नाम शामिल थे।
शो की शुरुआत एक धमाकेदार डांस नंबर से हुई, जिसमें सभी प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसके बाद कंटेस्टेंट्स ने अपना इंट्रो दिया, प्रतियोगिता के अगले चरण में स्विमसूट राउंड हुआ, जिसमें प्रतियोगियों ने अपनी फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इवनिंग गाउन राउंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मिस यूनिवर्स इंडिया के पब्लिक रिलेशन आॅफिसर सर्वेश कश्यप ने कहा-टॉप 20 के बाद स्विम शूट राउंड के दौरान टॉप 11 प्रतियोगियों ने अंतिम प्रश्नोत्तर राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से जूरी का दिल जीता। फाइनली मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के रूप में ताज पहनाया गया।
मनिका अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में करेंगी जो 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित पैक क्रेट के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में आयोजित की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।