राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शिक्षा अधिकारी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे के अवसर पर बच्चों को सांता क्लॉज बनाने के संदर्भ में आदेश जारी किया है। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि जिला हिंदू और सिख बहुल्य क्षेत्र है और बच्चों पर किसी भी तरह की परंपरा थोपना उचित नहीं है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां इंदिरा गांधी नहर में भारतीय सेना का एक टैंक डूब गया। इस हादसे में सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना मंगलवार की है। लेकिन खुलासा आज हुआ है।
भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का ताज इस बार गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा है। स्टेज पर उनकी खूबसूरत स्माइल और जबरदस्त आत्मविश्वास ने उन्हें इस खिताब का असली हकदार बना दिया।















