बिहार में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर आपराधिक वारदातें शुरू हो गई हैं। इससे चुनाव के दौरान किए गए तमाम दावे खोंखले साबित होने लगे हैं। बीती देर रात पटना में पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला दी।

एक जवान ने दम तोड़ दिया। मृत जवान की पहचान दुखहरन पासवान के रूप में हुई है।

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर आपराधिक वारदातें शुरू हो गई हैं। इससे चुनाव के दौरान किए गए तमाम दावे खोंखले साबित होने लगे हैं। बीती देर रात पटना में पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला दी। अवैध रेत खनन के खिलाफ चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान माफियाओं ने न सिर्फ जांच रोकी, बल्कि सैप जवानों पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर उन्हें रौंद दिया। घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर अवस्था में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, काब गांव के पास खनन विभाग की टीम अवैध बालू लदे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर को रोका गया और जांच में पुष्टि हुई कि वह अवैध रेत लेकर जा रहा था। सैप जवान जब ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ला रहे थे, तभी ट्रैक्टर मालिक और उसके साथियों ने जवानों से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के बाद माफिया स्कॉर्पियो लेकर भागने लगे और भागते समय जानबूझकर सैप जवानों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत पीएमसीएच पटना भेजा। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। मृत जवान की पहचान दुखहरन पासवान के रूप में हुई है, जबकि गंभीर जवान लक्ष्मण सिंह का इलाज चल रहा है।
वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और हमले में शामिल स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया। हालांकि, वाहन सवार सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि रेत माफिया खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वह बेखौफ होकर अवैध खनन करते हैं। इसे रोकने के दौरान अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।