अब बीआईएस प्रमाणीकरण के बिना हेलमेट के विनिर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, देश में हर साल लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं।


नई दिल्ली। स्टार समचार वेब
मोटरसाइकिल चालाकों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में खराब या लो क्वालिटी के हेलमेट से मुक्ति मिलने वाली है। दरअल, केंद्र सरकार ने राज्यों से बाइक चलाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटिया हेलमेट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही देश भर के उपभोक्ताओं से केवल बीआईएस-प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करने का आह्वान किया है। यही नहीं, अब बीआईएस प्रमाणीकरण के बिना हेलमेट के विनिर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, देश में हर साल लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन सवारों की मौत होती है। हजारों की संख्या में लोग घायल होते हैं। ऐसे हादसों में सबसे ज्यादा लापरवाही खराब क्वालिटी के हेलमेट के कारण होती है। केंद्र सरकार खराब क्वालिटी के हेलमेट उपयोग करने को लेकर काफी गंंभीर है।
देश में दो पहिया वाहन से होने वाले हादसों में सबसे ज्यादा लोगों की मौत खराब क्वालिटी के हेलमेट लगाने के कारण होती है। इसी कारण सरकार ने एक बार फिर लोगों से अच्छी क्वालिटी वाले बीआईएस सर्टिफाइड हेलमेट लगाने की अपील की है। केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में जून 2025 तक 176 निर्माताओं के पास वैध लाइसेंस हैं।
केंद्र सरकार के उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से अपील की गई है कि लोग सिर्फ बीआईएस सर्टिफाइड हेलमेट का ही उपयोग करें। इसके साथ ही विभाग की ओर से बिना सर्टिफाइड हेलमेट के निर्माण या बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की घोषणा की है।
हेलमेट के निर्माण के समय गुणवत्ता मानकों को लागू करने के लिए बीआईएस लगातार निगरानी करता है। बीआईएस की ओर से निर्माताओं की फैक्ट्री के साथ ही बाजार को भी लगातार चेक किया जाता है। अगर कहीं पर कोई शिकायत या जानकारी मिलती है तो बीआईएस की ओर से कार्रवाई भी की जाती है।
केंद्र सरकार की ओर से खराब क्वालिटी के हेलमेट के मामलों में बीते वित्त वर्ष के दौरान 500 से ज्यादा हेलमेट के सैंपल लिए गए और उनका टेस्ट किया गया है। इसके अलावा बीआईएस के लोगो का दुरुपयोग करने पर 30 से ज्यादा सर्च आॅपरेशन भी किए गए।
दिल्ली में नौ निर्माताओं से 2500 से ज्यादा गैर अनुपालन वाले हेलमेट जब्त किए गए थे। जिनके लाइसेंस खत्म हो गए थे या कुछ कारणों से रद्द किए गए थे। इसके अलावा सड़क किनारे हेलमेट बेचने वालों की 17 जगहों पर भी कार्रवाई की गई और 500 घटिया हेलमेट जब्त भी किए गए। इन सभी पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र लिखकर देशव्यापी अभियान शुरू करने और गैर-अनुपालन वाले हेलमेट बेचने वाले विनिर्माताओं व दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, बीआईएस के स्थानीय कार्यालयों को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय में रहने और कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।