एनसीईआरटी ने हाल ही में दो विशेष शैक्षिक मॉड्यूल लॉन्च किए हैं, जिनका उद्देश्य स्वदेशी की यात्रा को आज की आत्मनिर्भर भारत की दिशा से जोड़ना है। ये मॉड्यूल क्रमश: स्वदेशी- वोकल फॉर लोकल (मध्यम कक्षा के लिए) और स्वदेशी-आत्मनिर्भर भारत के लिए (माध्यमिक स्कूल के लिए) नाम से जारी किए गए हैं।

एनसीईआरटी ने हाल ही में दो विशेष शैक्षिक मॉड्यूल लॉन्च किए हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एनसीईआरटी ने हाल ही में दो विशेष शैक्षिक मॉड्यूल लॉन्च किए हैं, जिनका उद्देश्य स्वदेशी की यात्रा को आज की आत्मनिर्भर भारत की दिशा से जोड़ना है। ये मॉड्यूल क्रमश: स्वदेशी- वोकल फॉर लोकल (मध्यम कक्षा के लिए) और स्वदेशी-आत्मनिर्भर भारत के लिए (माध्यमिक स्कूल के लिए) नाम से जारी किए गए हैं। इसमें भारत के 1905 के बंगाल विभाजन विरोध आंदोलन से लेकर आज के समय में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत विचार तक की कहानी को पढ़ने वालों के सामने रखा गया है। मॉड्यूल में स्वतंत्रता संघर्ष की वह परिणीति दिखाई गई है, जिसमें स्वदेशी आंदोलन विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार ही नहीं, बल्कि भारतीय विकल्प तैयार करने की लहर भी था। उदाहरण के लिए, बंगाल के रसायन उद्योग और तारापुर के इस्पात उद्यम को दिखाया किया गया है।
मॉड्यूल में प्रधानमंत्री मोदी के इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण का अंश भी शामिल है, जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत की आधारशिला बताया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे एक होमवर्क लें कि-छात्रों के साथ मिलकर स्वदेशी उत्पादों और वोकल फॉर लोकल की पहल का प्रचार करेंगे। इतिहास के पन्नों में यह भी याद दिलाया गया है कि महात्मा गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी को महत्व दिया और रबीन्द्रनाथ टैगोर ने इसे स्वतंत्रता का सच्चा मानदंड कहा।
नई मॉड्यूल इस बात पर भी जोर देती है कि आज की तारीख में स्वदेशी केवल एक इतिहास नहीं है, बल्कि एक सामरिक सोच है। भारत ने हाल ही में अंतरिक्ष, रक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता पाई है, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम माने जा सकते हैं। इन मॉड्यूल्स में स्वदेशी को आधुनिक योजनाओं जैसे मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा गया है।
स्वदेशी का मतलब केवल देशी वस्तुएं खरीदना नहीं, उस विश्वास को मजबूत करना भी है, जो भारतीय ब्रांडों पर हो। उदाहरण के लिए अमूल (डेयरी), इसरो (अंतरिक्ष) और आयुर्वेद (स्वास्थ्य) को ऐसे ब्रांडों के रूप में बताया गया है, जिनका भरोसा दोनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता है।
आधुनिक युग में स्वदेशी को डिजिटल रूप भी दिया गया है। मॉड्यूल्स में स्वदेशी एआई की अवधारणा पेश की गई है, जिसमें यह कहा गया है कि हमें विदेशी तकनीकों जैसे चैटजीपीटी या गूगल जेमिनी पर निर्भरता कम कर, अपनी एआई क्षमताएं विकसित करना चाहिए। इस तरह भारत अपनी डेटा संप्रभुता बनाए रख सकेगा। साथ ही स्थानीय जरूरतों - भाषा, कृषि, प्रशासन के अनुरूप समाधान दे सकेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। पूछा- बार-बार पेपर लीक के बाद भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बर्खास्त क्यों नहीं? 2024 और 2026 के मामलों का दिया हवाला।
CBSE Board Big Decision: सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस में भारी कटौती की है। अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे कॉपियां, अंक बढ़ने पर पूरी फीस होगी वापस। जानिए नया नियम।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी भाषा नीति में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। हाल ही में जारी एक नए सर्कुलर के मुताबिक, इसी साल 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9 के छात्रों के लिए अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।
नीट-यूजी-2026 के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया ने सामने आए और अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।
देशभर में 03 मई को आयोजित नीट यूजी की परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का एक ही सवाल था। क्या नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है।
NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार 'हाइब्रिड मॉडल' लाने की तैयारी में है। जानें क्या है कंप्यूटर-असिस्टेड सिक्योर पेपर-बेस्ड टेस्ट और यह कैसे काम करेगा।
भारतीय रेलवे ने 1191 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। फिटर, इलेक्ट्रिशियन और अन्य ट्रेड के लिए 10वीं पास युवा बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर चयनित होंगे। आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं।
नीट-यूपी 2026 पेपर लीक कांड में राजस्थान एसओजी टीम ने देर रात गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में छापेमारी कर एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया है। एसओजी टीम उसे अपने साथ लेकर राजस्थान चली गई। आरोपी छात्र की पहचान यश के रूप में की गई है।