बिहार में कांग्रेस द्वारा 'माई-बहन मान योजना' के तहत वितरित किए जा रहे सैनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा और जदयू ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने इसे महिलाओं का अपमान और कांग्रेस की 'मानसिक दिवालियापन' बताया है।

पटना. स्टार समाचार वेब
बिहार में चुनाव हैं.. सियासी मिजाज और राजनीतिक दलों के बीच एक-दूसरे की घेरा घारी तेज हो गई है। कांग्रेस 'माई-बहन मान योजना' लेकर आई, जिसमें 5 लाख महिलाओं को सैनेटरी पैड के पैकेट बांटे जाने हैं। पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर सियासी बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने पटना में मुफ्त सैनेटरी पैड बांटने की घोषणा की, जिनके पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है और 'माई-बहन मान योजना' लिखा है। साथ ही, इन पैकेटों पर जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 प्रति माह सम्मान राशि देने का भी जिक्र है।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सैनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो को "महिलाओं का अपमान" बताया है। उन्होंने कांग्रेस एक "महिला विरोधी पार्टी" करार दिया है, और कहा है बिहार की महिलाएं कांग्रेस और राजद को सबक सिखाएंगी।
भाजपा प्रवक्ता कुंदन कृष्ण ने इसे कांग्रेस का "मानसिक दिवालियापन" और "चापलूसी की हद" करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड उपलब्ध करा रही है और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की चापलूसी में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बेटियां और महिलाएं सम्मान और इज्जत का प्रतीक होती हैं, और ऐसे उत्पाद पर किसी नेता का चेहरा लगाना अनुचित है। उन्होंने इसे राजद की संगति का असर बताया।
कांग्रेस का मानना है कि सैनेटरी पैड के वितरण से पार्टी की छवि बेहतर होगी और उन्हें महिलाओं का वोट मिल सकता है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।