×

मेडागास्कर में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए। राष्ट्रपति ने देश छोड़ने के बाद सोमवार देर रात किसी अज्ञात स्थान से राष्ट्रीय टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित किया। 

By: Sandeep malviya

Oct 14, 202511:12 PM

view2

view0

मेडागास्कर में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

एंटानानारिवो।  द्वीपीय देश मेडागास्कर में कई सप्ताह से जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं, जिसके बाद वहां सेना ने मंगलवार को सत्ता का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। मेडागास्कर की एक विशेष सैन्य टुकड़ी के कर्नल ने मंगलवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं सत्ता अपने हाथ में ले रही हैं। 
कर्नल माइकल ने कहा कि सेना आर्मी और जेंडरमेरी (कानून-व्यवस्था बल) के अधिकारियों से मिलकर एक काउंसिल बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी जो तुरंत नागरिक सरकार का गठन करेगा। बता दें कि वह कई महाद्वीपों में फैल रही जेनरेशन-जेड द्वारा संचालित अशांति की लहर के बीच पद से हटाए जाने वाले विश्व के नए नेता हैं। 

की संसद भंग

इससे पहले मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने मंगलवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया। मेडागास्कर राष्ट्रपति कार्यालय के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, राजोइलिना ने राष्ट्रीय सभा को तत्काल भंग करने का आदेश जारी किया। यह आदेश सैन्य विद्रोह के बीच देश छोड़ने के बाद जारी किया गया। सप्ताहांत में युवाओं के नेतृत्व वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक विशिष्ट सैन्य इकाई के शामिल होने और उनसे पद छोड़ने का आह्वान करने के बाद राजोइलिना किसी अज्ञात पते पर हैं। राष्ट्रपति ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर प्रसारित एक भाषण में कहा कि उन्होंने अपनी जान के डर से देश छोड़ दिया है।

बिजली-पानी बनी सत्ता छिनने की वजह

प्रदर्शन 25 सितंबर से पानी और बिजली की कमी को लेकर शुरू हुए थे और इस आंदोलन को युवाओं ने जेन-जेड मेडागास्कर नाम दिया है। यह आंदोलन भ्रष्टाचार और असमानता के विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, अब तक कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अस्थिर स्थिति के बीच घर में रहने की सलाह दी है। अफ्रीकी संघ ने सेना व नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मेडागास्कर में व्यक्ति की औसत उम्र 20 वर्ष से भी कम है और इसकी लगभग 3 करोड़ की आबादी का तीन-चौथाई हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। विश्व बैंक के अनुसार स्वतंत्रता (1960) से 2020 तक देश की जीडीपी प्रति व्यक्ति में 45% गिरावट आई है। इन्हीं कारणों से देश में राजोइलिना के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा था। जबकि राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मेडागास्कर में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

2

0

मेडागास्कर में तख्ता पलट, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए। राष्ट्रपति ने देश छोड़ने के बाद सोमवार देर रात किसी अज्ञात स्थान से राष्ट्रीय टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित किया। 

Loading...

Oct 14, 202511:12 PM

वीजा नीति पर ब्रिटेन सख्त, किए कई बदलाव

2

0

वीजा नीति पर ब्रिटेन सख्त, किए कई बदलाव

ब्रिटेन सरकार ने वीजा नियमों को कड़ा करते हुए विदेशी छात्रों और पेशेवरों के लिए नई शर्तें लागू की हैं। अब अंग्रेजी में बेहतर स्तर साबित करना होगा, वित्तीय योग्यता बढ़ाई गई है और पढ़ाई के बाद नौकरी खोजने का समय भी घटाया गया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इन बदलावों से भारतीय छात्रों और कामगारों की योजना पर क्या प्रभाव पड़ेगा?  

Loading...

Oct 14, 202511:10 PM

ट्रंप का इजरायली संसद में भव्य स्वागत: नेतन्याहू ने किया 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित, नोबेल शांति पुरस्कार के समर्थन का ऐलान

4

0

ट्रंप का इजरायली संसद में भव्य स्वागत: नेतन्याहू ने किया 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित, नोबेल शांति पुरस्कार के समर्थन का ऐलान

गाजा युद्धविराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायली संसद पहुंचे। स्पीकर ने अगले साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन की घोषणा की। नेतन्याहू ने युद्ध समाप्त करने वाले प्रस्ताव की सराहना करते हुए ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित किया।

Loading...

Oct 13, 20255:42 PM

इनोवेशन है लगातार आर्थिक विकास का आधार: तीन अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल

8

0

इनोवेशन है लगातार आर्थिक विकास का आधार: तीन अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल

जानें कैसे अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेता - जोएल मोकिर, पीटर हॉविट और फिलिप एगियॉन - ने समझाया कि इनोवेशन, तकनीक और 'क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन' दुनिया भर में जीवन स्तर और आर्थिक विकास को कैसे बढ़ाते हैं।

Loading...

Oct 13, 20254:51 PM

सर्वोच्च नागरिक सम्मान.. नेतन्याहू के ग्रैंड वेलकम से गदगद ट्रंप

5

0

सर्वोच्च नागरिक सम्मान.. नेतन्याहू के ग्रैंड वेलकम से गदगद ट्रंप

हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। पहले बैच के 7 बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा बैच इजराइली सेना को सौंप दिया गया है। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है।

Loading...

Oct 13, 20253:09 PM