हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। पहले बैच के 7 बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा बैच इजराइली सेना को सौंप दिया गया है। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का इजरायली पीएम नेतन्याहू ने स्वागत किया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। पहले बैच के 7 बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरा बैच इजराइली सेना को सौंप दिया गया है। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है। हमास आज ही 28 इजराइली शवों को भी सौंपेगा। इसके बदले में इजराइल आज 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इजरायल की यात्रा पर पहुंच गए। इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने तेल अवीव के बेनगुरियन एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत किया। वहीं, इससे पहले इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर, वायु सेना ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी यात्रा लोगों के लिए गहरे अर्थ रखती है। इसके अलावा इजरायल के शीर्ष अधिकारियों ने भी ट्रंप का स्वागत किया।
ट्रंप को सर्वोच्च सम्मान
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मान दिया जाएगा। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। इजरायल की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति मिस्र के लिए रवाना होंगे। मिस्र में वह अन्य देशों के नेताओं के साथ गाजा में शांति को लेकर बातचीत करेंगे।
बंधकों के परिवारों से मिलेंगे ट्रंप
एक रिपोर्ट के अनुसार, तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से अमेरिकी राष्ट्रपति प्रस्थान कर चुके हैं। लगभग 40 मिनट की ड्राइव करके येरुशलम पहुंचेंगे, जहां वे बंधक परिवारों से मिलेंगे और नेसेट के विशेष सत्र में भाषण देंगे।
गाजा से रिहा बंधकों का स्वागत

इधर, इजरायल के तेल अवीव शहर में सोमवार को भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गाजा में दो साल की कैद के बाद हमास की तरफ से 20 इजरायली बंधकों की रिहाई के बाद शहर के होस्टेज स्क्वायर पर झंडों, फूलों और वेलकम होम के नारों की गूंज सुनाई दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरा इजरायल आज तेल अवीव में अपने नागरिकों का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हो गया हो।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।