मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन महाष्टमी के रूप में भक्तिमय माहौल में मनाया गया। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महाष्टमी पर कन्या पूजन का भी सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजा की गई।


भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन महाष्टमी के रूप में भक्तिमय माहौल में मनाया गया। जैसे-जैसे विजयदशमी का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। आज सबसे अधिक भीड़ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, मैहर, रीवा, दतिया, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बनारस, अयोध्या, ओंकारेश्वर सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महाष्टमी पर कन्या पूजन का भी सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजा की गई। देश भर के माता मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की ध्वनि और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय नजर आया। माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए भक्त आधी रात से ही कतार में लगे दिखे। दरअसल, देशभर में नवरात्रि के पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली के श्री झंडेवालान देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंगलवार को माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। सुबह 5:00 से ही भक्त माता रानी के दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगे नजर आए। माता रानी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजायेमान होता रहा। इसी प्रकार दिल्ली के अन्य प्रसिद्ध मंदिर जिसमें कालकाजी माता मंदिर और छतरपुर स्थित माता श्री आद्या कात्यायनी देवी मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इधर, शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर मंगलवार सुबह उज्जैन में पारंपरिक शासकीय नगर पूजा हुई। कलेक्टर रौशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और प्रतिनिधियों ने चौबीस खम्बा माता मंदिर में देवी महामाया और महालया को मदिरा का भोग लगाया। ढोल-नगाड़ों के साथ माता की आरती की गई। सोलह श्रृंगार, चुनरी अर्पित कर बलबाखल का भोग लगाया गया। नगर पूजा में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे।

अष्टमी तिथि पर विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही मां के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गई थीं। पूरा विंध्य क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां की कृपा पाने के लिए नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मां विंध्यवासिनी धाम के साथ-साथ काली खोह और अष्टभुजा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिरों में मां के जयकारों के बीच दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।

जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह