सतना सहित विंध्य में एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि प्रशासन का दावा है कि गैस की कमी नहीं, सिर्फ सर्वर समस्या है।
बिहार विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। 47.62 मतदान हुआ है, जो पहले चरण से ज्यादा है। बगहा में 15 हजार मतदाताओं ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है।
मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन महाष्टमी के रूप में भक्तिमय माहौल में मनाया गया। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही महाष्टमी पर कन्या पूजन का भी सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जहां नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजा की गई।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी मंदिरों की मान्यताएं और कथाएं उन्हें अद्वितीय बनाती हैं। दरअसल, शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं।
प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरीं। बंद से रेल और आपात सेवाओं को मुक्त रखा गया था। दरअसल, पीएम मोदी को मां की गाली देने के मामले में एनडीए का गुरुवार को बिहार बंद रहा।
सतना और मैहर में खाद वितरण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। किसान सुबह से लेकर देर रात तक लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं पा रहे। कई महिलाएं और पुरुष भूखे-प्यासे कतार में खड़े हैं, यहां तक कि एक बोरी खाद के चक्कर में नौकरियां छूट रही हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण कर बड़ी गड़बड़ियों को उजागर किया और समितियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में प्रशासन के पर्याप्त यूरिया स्टॉक के दावों के बावजूद किसानों को खाद के लिए दिनभर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। रामनगर में हालात बिगड़ने पर पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। सरकारी गोदामों में भीड़ और निजी दुकानों पर महंगे दाम से किसान परेशान हैं।
आज सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। पहले, दूसरे और तीसरे सोमवार की ही तरह देश के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों समेत कई मंदिरों में लोग जल चढ़ाने पहुंचे।
सावन मास के दूसरे सोमवार को देशभर के शिव मंदिरों में हर हर महादेव के गूंज सुनाई दी। रात से शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे लगी रहीं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए।






















