मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

हरियाणा के रोहतक और झज्जर का पानी भी टेस्टिंग में फेल हो गया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। देश के 7 बड़े शहरों में लोग गंदे पानी की समस्या सामने आई है। गुजरात के गांधीनगर से लेकर तेलंगाना के हैदराबाद, यूपी के ग्रेटर नोएडा, मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत हरियाणा के रोहतक और झज्जर का पानी भी टेस्टिंग में फेल हो गया है।
गांधीनगर और हैदराबाद
गांधीनगर में दूषित पानी पीने से टाइफाइड के 108 केस सामने आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हैदराबाद में 6 जगहों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 4 जगहों का पानी काफी दूषित पाया गया है। पानी में सीवेज, कोलीफॉर्म बैक्टीरिया और इंडस्ट्रियल वेस्ट पाया गया है।
ग्रेटर नोएडा भी प्रभावित
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी गंदा पानी पीने से लोग उल्टी, बुखार, पेट दर्द और दस्त की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पाइपलाइन में सीवेज के पानी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
रोहतक और झज्जर
हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिलों में भी लोगों ने गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत की है। कई लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए या तो टैंकर से पानी खरीदते हैं या फिर दूसरी जगहों से पानी मंगवाते हैं।
इंदौर और भोपाल
मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा भोपाल के ग्राउंड वॉटर में भी कोलाई बैक्टीरिया मिले हैं। इन्हीं बैक्टीरिया की वजह से इंदौर में 20 लोगों की जान गई है। भोपाल नगर निगम ने जमीन के नीचे से आने वाले पानी पर रोक लगा दी है।
गंदे पानी से होने वाली बीमारियां
दूषित पानी पीने से लोग दस्त, उल्टी, हैजा टाइफाइड और डायरिया जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों में गिलियन बैरे सिंड्रोम भी देखने को मिल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।