उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में माइनस 5.7 डिग्री पारा रहा। यहां डल झील सहित कई झीलों में पानी जम गया है। पहाड़ी राज्यों से सटे मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चल रही है। इधर, मध्यप्रदेश का ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग कोल्ड वेव यानी, शीतलहर से ठिठुर रहा है। ग्वालियर, दतिया समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को 20 से अधिक जिले सुबह कोहरे के आगोश में रहे। 2 दिन तक दिन-रात के पारे में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन 3 दिन बाद फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। दरअसल, मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार हैं।
चलेंगी सर्द हवाएं, छाया कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और सतना में सर्द हवाएं चलेंगी। इसके चलते इन जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना रहेगा। सुबह के समय ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा के साथ इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, देवास, सीहोर, गुना, अशोकनगर और विदिशा में कोहरे का असर देखने को मिला।
खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड
बीती रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री, दतिया में 4.6 डिग्री, नौगांव में 5 डिग्री, रीवा में 5.5 डिग्री, मंडला में 6 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री और उमरिया में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री रहा। भोपाल में 7.2, इंदौर में 6.9, उज्जैन में 9 और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
कोहरे से रेल सेवा प्रभावित
घने कोहरे के चलते दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हो रही है। मालवा एक्सप्रेस भोपाल में रोजाना 5 से 6 घंटे की देरी से पहुंच रही है और रविवार को भी इसका असर बना हुआ है।
दिल्ली में कल से शीतलहर
पंजाब के होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री और अमृतसर में 1.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 1.6 डिग्री पारा दर्ज हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सर्दी के इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सोमवार को शीतलहर की स्थिति बनने की आशंका है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन हादसे में जज के नाबालिग बेटे को अग्रिम जमानत मिलने पर पीड़िता के परिवार ने उठाए गंभीर सवाल। क्या कानून सबके लिए बराबर है?
राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर पक्षी भगाने के दौरान सूखी घास में आग लग गई। रनवे पर भारी धुआं फैलने से विजिबिलिटी कम हुई और दिल्ली-राजकोट एअर इंडिया फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा।
विरोध के लिए कुछ भी करेंगे। देंगे लोकतंत्र का वास्ता, लेकिन मर्यादा को दरकिनार कर देंगे, कुछ ऐसा ही तमाशा विपक्ष का देखने को मिल रहा है। बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफत की है। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को को की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अनूठा राजनीतिक प्रदर्शन करने जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रशांत महासागर में सक्रिय हुए सुपर अल नीनो ने दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब द्वारा जारी अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर के अनुसार, इस खतरनाक मौसमी घटना के कारण अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच दुनिया भर में 3.73 लाख से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी (विधान परिषद) की 28 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। पीएम मोदी ने बैलेट पेपर चुनाव का जिक्र कर उठाए सवाल। जानिए किस राज्य में किस पार्टी ने मारी बाजी।
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख नाम गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को घेरा। फॉर्म-6, 30 अक्तूबर की समयसीमा और मजदूरों के अधिकारों पर पूछे अहम सवाल।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। जानें आपकी सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा।