प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मध्य प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन के उमरिया गांव में ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन किया। ब्रह्मा परियोजना से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिलों को लाभ होगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मध्य प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन के उमरिया गांव में ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन किया। रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। समारोह के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- रक्षा क्षेत्र का केंद्र बनने के लिए जो गुण चाहिए, वो मध्यप्रदेश के पास है। वे सभी संसाधन यहां मौजूद हैं। मध्यप्रदेश पूरे हिंदुस्तान में देश के हृदय प्रदेश के रूप में जाना जाता है। 1800 करोड़ के निवेश से इस परियोजना का भूमिपूजन यहां हुआ है। 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। आगे भी रक्षा क्षेत्र के माध्यम से जो भी हो सकेगा, मैं सदैव तैयार रहूंगा। यहां रेल डिब्बों का निर्माण तो होगा ही, रेलवे के अलग-अलग प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे। दो साल के भीतर इसका काम पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। देशभर की स्पीड ट्रेनों में रायसेन में बनने वाले रेलवे कोच लगेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है। कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास रास नहीं आ रहा है। खुद को ही दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं. उनको समझ नहीं आ रहा है कि भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहुतों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनकर रहेगा। जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ से अधिक मूल्य की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। यह भारत की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात निरंतर बढ़ रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज दुनियाभर में सबसे तेजी से साढ़े 6 फीसदी की गति से बढ़ रही है। पहले जब हम कहते थे कि हम दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेंगे। आज भारत की अर्थव्यवस्था डैशिंग और डायनामिक हो गई है। रक्षा मंत्री ने कहा- उद्योग-धंधों के मामलों में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 30 लाख करोड़ से अधिक का निवेश मप्र को मिला है। मध्यप्रदेश सरकार ने 18 हजार हेक्टेयर का भूमि बैंक तैयार किए हैं। कनेक्टिविटी की सुविधा मुहैया कराई गई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इस अवधि में 35 हजार किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गईं, 51 हजार किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ और कई नई ट्रेनें शुरू की गईं। रेल मंत्री ने बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक कोचों को लाइट वेट कोच में अपग्रेड किया गया है। आज विकास की इस कड़ी में एक नया मोती जुड़ने जा रहा है, जो पीएम के स्वदेशी संकल्प का एक और उदाहरण है। उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश को रेलवे के मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्टिंग का केंद्र बनाया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड और यह परियोजना उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारी कोशिश है कि ये क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र बने। हम इस क्षेत्र को आइडियल क्षेत्र बनाकर छोड़ेंगे। मेरे किसान भाइयों, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया कि दुनियाभर में कोई भी समझौता होगा, वो किसानों के हित को ध्यान में रखकर ही होगा। भाजपा सरकार में किसान, मछुआरों और पशुपालकों के हित सुरक्षित रहेंगे। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। हम स्वदेशी को बढ़ावा देकर इस संकल्प को पूरा करेंगे। आने वाले समय में स्वदेशी आंदोलन चलाएंगे। हम सभी प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। संकल्प लें कि भारत में बनी चीजें ही खरीदेंगे। स्वतंत्रता दिवस, गणेश उत्सव, दिवाली भी स्वदेशी के साथ मनाएंगे। शिवराज ने यह भी कहा कि सोमवार को मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में फसल बीमा के 1156 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को घुटने पर लाने का काम किया है। आज भारत आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। भोपाल में मेट्रो आने के पहले मेट्रो रेल कोच बनाने का काम शुरू हो गया है। ये नए दौर का नया भारत है। इस रेल कोच फैक्ट्री से 5 हजार से ज्यादा रोजगार मिलेंगे। सीएम ने कहा कि हम अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को हर तरह का सहयोग करेंगे। यहां स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए जमीन भी देंगे। रायसेन जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।