दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। अगर डब्ल्यूएच के नियम का उल्लंघन होगा तो कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही संस्थानों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच रेखा गुप्ता सरकार ने 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम सिस्टम लागू किया था, जिसमें सरकार और निजी सभी कार्यालयों में आधे वर्कफोर्स पर काम करने का आदेश दिया गया था। आज सुबह दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इस नियम पर दोबारा जोर देते हुए इस सख्ती से लागू रखने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा-दिल्ली के सभी सरकारी और निजी विभागों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम लागू है। इस नियम को शत प्रतिशत लागू किया जाए। अगर डब्ल्यूएच के नियम का उल्लंघन होगा तो कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही संस्थानों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। ग्रेप-3 नियमों के तहत निर्माण कार्यों पर लगी रोक से प्रभावित रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन श्रमिकों को सरकार 10 हजार का मुआवजा देगी।
फुल वर्कफोर्स के साथ चलेंगे ये विभाग
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा-सीएक्यूएम और पर्यावरण विभाग ने कुछ नियम जारी किए थे। कल से 50 फीसदी ही अटेंडेंस होगी। दिल्ली के सभी प्रतिष्ठानों को 50 फीसदी वर्क फ्रोम होम करना होगा। ये कल से जारी होगा। केवल हेल्थ केयर, अस्पताल, फायर डिपार्टमेंट, जेल, सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। बाकी हर जगह यह नियम सख्ती से लागू होगा।
आप ने पर सरकार पर साधा निशाना
बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। आप ने कहा-अरविंद केजरीवाल हर साल एक महीने की छुट्टी पर क्यों भाग जाते थे, बताएं। आज जब एक महिला मुख्यमंत्री लगातार काम कर रही हैं तो उनके साथ अपने छुटपइयां नेता से बदसलूकी करा रहे हैं। ये दिल्ली की जनता और पंजाब की जनता देख रही है और इसका जवाब देगी।
दिल्ली की एक्यूआई बहुत खराब
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को 329 पर बहुत खराब कैटेगरी में बना रहा, जिससे पिछले तीन दिनों से राजधानी में छाए गंभीर प्रदूषण से कुछ सुधार हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली भर के सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर सुबह एक्यूआई गंभीर रेंज से नीचे था, कुछ इलाकों में यह खराब जोन में रिकॉर्ड किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।