पाकिस्तान की बदहाली और कंगाली किसी से छिपी नहीं है। लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की बदहाल अर्थव्यवस्था और कर्ज मांगने की मजबूरी का एक कड़ा सच स्वीकार किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस्लामाबांद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान की बदहाली और कंगाली किसी से छिपी नहीं है। लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की बदहाल अर्थव्यवस्था और कर्ज मांगने की मजबूरी का एक कड़ा सच स्वीकार किया है। शहबाज शरीफ ने यह स्वीकार किया है कि दुनिया के सामने हाथ फैलाने से न केवल देश का सिर झुकता है, बल्कि इसके लिए इज्जत की कीमत भी चुकानी पड़ती है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान का प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़कर 3.33 लाख रुपए के पार पहुंच गया है। यह पाकिस्तान की चरमराती अर्थव्यवस्था को पेश करता है।
पीएम का वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज ने यह स्वीकार किया कि कैसे उन्हें दूसरे देशों से कर्ज मांगते समय इज्जत से कीमत चुकानी पड़ी। वीडियो में शहबाज ने मांगने वाले और देने वाले में फर्क भी बताया। उन्होंने कहा कि कई बार कर्ज देने वाले देशों की ऐसी शर्तें भी माननी पड़ीं, जिन्हें पूरा करने का उनका मन नहीं था। कई बार उन्हें कर्ज देने वाले की ख्वाहिशों को न चाहते हुए भी पूरा करना पड़ता है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, यह साफ नहीं हो सका है।
आप इतने बिलियन डॉलर दे दें
पाकिस्तानी पीएम ने बिना किसी लाग-लपेट के यह स्वीकार किया कि मैं और फील्म मार्शल कई देशों में गए और उनसे कहा कि आईएमएफ का प्रोग्राम है और ये हमारा एक्सटर्नल गैप है। आप इतने बिलियन डॉलर दे दें। उन देशों ने हमें मना नहीं किया। लेकिन, आप जानते हैं कि जो कर्ज लेने जाता है, उसका सर झुका हुआ होता है।
एक नजर पाकिस्तान के कर्ज पर...
गौरतलब है कि पाकिस्तान लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। दिसंबर 2025 में पाकिस्तान का कुल कर्ज 52.366 बिलियन अमेरिकी डॉलर चला गया। यह कर्ज कम होने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान की संसद में पेश किए गए राजकोषीय नीति के अनुसार, हर पाकिस्तानी पर कर्ज का बोझ 13 फीसदी बढ़कर 333,000 रुपए हो गया है। इससे पहले प्रति व्यक्ति कर्ज वित्तीय वर्ष 2023-24 में 294,098 रुपए था।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह