×

सिलवानी से बेगमगंज की दूरी कम करने ग्रामीण अचंल में सड़क निर्माण कराने की मांग

नगर विकास समिति ने लोक निर्माण विभाग मंत्री से लगाई गुहार

By: Gulab rohit

Nov 06, 202510:17 PM

view1

view0

सिलवानी से बेगमगंज की दूरी कम करने ग्रामीण अचंल में सड़क निर्माण कराने की मांग

सिलवानी।  ग्रामो को जोडने वाली सडक का निर्माण कार्य कराए जाने से विधान सभा मुख्यालय सिलवानी से बेगमंगज नगर की दूरी करीब 35 किलो मीटर रह जाएगी। वर्तमान में सिलवानी से वाया गैरतगंज होकर बेगमगंज जाने में 55 किलो मीटर का सफर करना पडता है। जिससे लोगो के समय व धन की की बर्बादी होती है। यदि अंचल के ग्रामो से होकर सड़क का निर्माण कराया जावे तो सिलवनी से बेगमगंज की दूरी करीब 20 किलो मीटर कम हो जाएगी। जिसका लाभ आम व खास का लोगो को मिलने लगेगा।
तहसील मुख्याल सिलवानी के ग्राम उचेरा जमुनिया जो कि स्टेट हाईवे 44 पर स्थित है। इस ग्राम से खोड़ी, टेकापार, जिन्नोर, शोभापुर, टप्पा पिपरिया, मड़खेड़ा, महुआखेड़ा, सागोनी ग्राम से होकर श्याम नगर बेगमगंज तक टू लेन सड़क का निर्माण कराया जावे तो इससे ना केवल सिलवानी का बेगमगंज से सीधा सड़क संपर्क जुड़ जाएगा। तथा  आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। इस मार्ग के निर्मित हो जाने से सिलवानी से बेगमगंज की दूरी घट कर करीब 35 किलो मीटर रह जाएगी। बल्कि करीब 20 किलो मीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। और इस मार्ग के आसपास के बेगमगंज, गैरतगंज ओर सिलवानी तहसील के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र भी इन दोनों नगरो से सीधे जुड़ जाएंगे। क्षेत्रवासियों का सालाना करोड़ों रुपये का ईधन इस मार्ग का उपयोग करके बचेगा और दोनों नगरो के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेगी।


ग्रामीण जुड़ जाएगें मुख्य मार्गो से 


अंचल के उक्त ग्रामो के बीच सड़क का निर्माण होने से  सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण अंचलो के ग्रामीणों को मिलेगा। यातायात के साधनो का विस्तार होगा। जिससे ग्रामों में रोजगार बढ़ेगा। शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त ग्रामो का विकास भी तीव्र गति से होगा। हालांकि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामो के सुनियोजित विकास को लेकर  लगातार कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि महानगरो की तरह सुविधाए ग्रामो मे भी उपलब्ध कराई जावें।
केंद्रीय कृषि मंत्री कर रहे है क्षेत्र का प्रतिनिधित्व :-सिलवानी-बेगमगंज विधानसभा, जो कि विदिशा संसदीय क्षेत्र में आता है। करीब 20 साल तक सूबे के मुखिया रहे तथा वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कृषि मंत्री का दायित्व निभा रहे शिवराज सिंह चौहान यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता ने  चौहान को लाखो वोटो से जीत दिलाई थी। अब ग्रामीण केंद्रीय कृषि मंत्री से मांग करते हुए अपेक्षा जता रहे हैं कि वह उक्त ग्रामो से बेगमगंज - सिलवानी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की धोषणा करेगें। सड़क निर्माण होने पर ग्रामीण जन प्रतिनिधियो के आभारी रहेगी।
नगर की सामाजिक संस्था नगर विकास परिषद के विनय जैन ने कहा कि उक्त ग्रामो के बीच सडक निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। सडक निर्माण होने से ग्रामो का विकास होगा। यातायात के साधन सहित अन्य सुविधाए ग्रामीणो को मिल सकेगी। उन्होने जन प्रतिनिधियो सहित लोक निर्माण विभाग मंत्री से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा-12.1 डिग्री:

1

0

इंदौर में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा-12.1 डिग्री:

भोपाल, ग्वालियर में भी लुढ़का पारा; एमपी में अब बारिश नहीं...ठंड बढ़ेगी

Loading...

Nov 06, 202510:22 PM

सिलवानी से बेगमगंज की दूरी कम करने ग्रामीण अचंल में सड़क निर्माण कराने की मांग

1

0

सिलवानी से बेगमगंज की दूरी कम करने ग्रामीण अचंल में सड़क निर्माण कराने की मांग

नगर विकास समिति ने लोक निर्माण विभाग मंत्री से लगाई गुहार

Loading...

Nov 06, 202510:17 PM

हरित क्रांति योजना : पिपरिया जागीर स्कूल में 2 लाख 53 हजार रुपए से खरीदा फर्नीचर

1

0

हरित क्रांति योजना : पिपरिया जागीर स्कूल में 2 लाख 53 हजार रुपए से खरीदा फर्नीचर

टेंडर जारी न लिखित आदेश, फिर भी फर्नीचर खरीदा, वह भी ऐसी फर्म से जो यह काम करती ही नहीं

Loading...

Nov 06, 202510:15 PM

25 नवंबर विवाह पंचमी पर नगर में निकलेगी भव्य और दिव्य राम बारात

1

0

25 नवंबर विवाह पंचमी पर नगर में निकलेगी भव्य और दिव्य राम बारात

श्रीराम विवाह महोत्सव : नगर में बजेगी शहनाई, और गूंजेगा जय सियाराम

Loading...

Nov 06, 202510:13 PM

बिहार चुनाव: CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, 'भ्रम फैला रहे', NDA की जीत का दावा

1

0

बिहार चुनाव: CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, 'भ्रम फैला रहे', NDA की जीत का दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए और बिहार में NDA की सरकार बनने का विश्वास जताया। जानें पूरा बयान।

Loading...

Nov 06, 20257:26 PM