×

नरवाई प्रबंधन के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही बेलर मशीन का प्रदर्शन 

शनिवार को ग्यारसपुर तहसील के ग्राम कॉलिंजा में बेलर का प्रदर्शन किया गया

By: Gulab rohit

Nov 08, 202510:22 PM

view1

view0

नरवाई प्रबंधन के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही बेलर मशीन का प्रदर्शन 

विदिशा। जिले के किसानों को नरवाई प्रबंधन से प्रयौगिक रुप से खेतों में जाकर कृषि विभाग के अधिकारी जानकारी दे रहे वहीं मौके पर मशीनों से नरवाई का सदोपयोग सुगमता कैसे करें इसके लिए शासन स्तर से प्रदाय सहुलियतों से भलीभांति अवगत करा कर किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी मौके पर किया जा रहा है। शनिवार को ग्यारसपुर तहसील के ग्राम कॉलिंजा में बेलर का प्रदर्शन किया गया। उप संचालक कृषि के एस खपेड़िया,महेंद्र ठाकुर सहायक संचालक कृषि,आईटीसी से सार्थक कोटियाल प्रोसेस मैनेजर एवं पवन कुमार शर्मा ने अपनी उपस्थित कराया है। ताकि जिले के किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन अपनाएँ ज़्यादा कमाएँ इसके लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के द्वारा कि जा रही विशेष पहल से लाभान्वित हो सकें। किसान भाई जिन्होंने धान की कटाई हार्वेस्टर के द्वारा कराई गई है खेत की सफाई बिना आग लगाए इस बेलर से की जा रही है। बेलर के उपयोग करने से खेत भी साफ हो जाता है और पर्यावरण भी शुद्ध रहता है बेलर चलाने हेतु आईटीसी सागर चौपाल विदिशा में संपर्क कर मदद प्राप्त कि जा सकती है।

नरवाई प्रबंधन 


फ़सल अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कटाई के बाद खेतों में बची पराली और फसल के अन्य अवशेषों को जलाने के बजाय उपयोगी रूप में अपनाया जाता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, जैविक कार्बन का स्तर सुधरता है और उत्पादन लागत कम होती है। अवशेषों को खेत में मिलाकर जैविक खाद बनाया जा सकता है या इन्हें पशु चारे, कम्पोस्ट, बायो-गैस, बायो-सीएनजी और बिजली उत्पादन जैसे कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। पराली न जलाने से वातावरण में धुओं और प्रदूषण कम होता है, जिससे स्वास्थ्य और जलवायु दोनों सुरक्षित रहते हैं। इस तरह फ़सल अवशेष प्रबंधन किसानों के लिए अधिक पैदावार, अतिरिक्त आय और स्वच्छ पर्यावरण का साधन है। मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि पराली और अवशेष मिट्टी में मिलाने से जैविक कार्बन और पोषक तत्व बढ़ते हैं।
इससे फसल की पैदावार बेहतर होती है। स्वच्छ पर्यावरण और जलवायु संरक्षण अवशेष जलाने से निकलने वाला धुआँ रुकता है।हवा, पानी और आस-पास का वातावरण स्वच्छ रहता है। धुएँ से होने वाली सांस और आँख की बीमारियाँ कम होती हैं।गाँव और शहर दोनों में स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है अतिरिक्त आमदनी के अवसर अवशेष से पशु चारा, खाद, बायोगैस, बायो-CNG और बिजली बनाई जा सकती है। किसान को अतिरिक्त कमाई का रास्ता मिलता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल में शातिर चोर गिरफ्तार

1

0

भोपाल में शातिर चोर गिरफ्तार

22 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद, कोहेफिजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Loading...

Nov 08, 202510:28 PM

चार जगहों पर योजना की फाइलें घूम रहीं और यातायात व्यवस्था चरमरा रही

1

0

चार जगहों पर योजना की फाइलें घूम रहीं और यातायात व्यवस्था चरमरा रही

10 साल बाद भी नहीं बन पाया हॉकर जोन सीएमओ बोले- योजना का रिकॉर्ड ही नहीं

Loading...

Nov 08, 202510:25 PM

नरवाई प्रबंधन के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही बेलर मशीन का प्रदर्शन 

1

0

नरवाई प्रबंधन के क्षेत्र में कारगर साबित हो रही बेलर मशीन का प्रदर्शन 

शनिवार को ग्यारसपुर तहसील के ग्राम कॉलिंजा में बेलर का प्रदर्शन किया गया

Loading...

Nov 08, 202510:22 PM

मूल्यांकनकर्ता और अफसर बगैर जांच किए भुगतान की दे रहे अनुमति

1

0

मूल्यांकनकर्ता और अफसर बगैर जांच किए भुगतान की दे रहे अनुमति

ग्राम पंचायत वर्धा में सरंपच- सचिव धुंधले बिल लगाकर कर रहे लाखों रुपए की राशि का आहरण, जिम्मेदार अधिकारी नही कर रहे कार्रवाही

Loading...

Nov 08, 202510:21 PM

श्रीमद भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

1

0

श्रीमद भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गीता जयंती, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाएं। ऑनलाइन श्रीमद् भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी के प्रयास किए जाएं।

Loading...

Nov 08, 20257:01 PM