×

फाइटर हेलीकॉप्टर और जवानों की पेंटिंग से सजी धोनी की पसंदीदा एसयूवी ‘हमर’, वीडियो वायरल 

स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है। धोनी का सेना से जुड़ाव हमेशा खास रहा है।

By: Prafull tiwari

Jul 14, 20255:41 PM

view1

view0

फाइटर हेलीकॉप्टर और जवानों की पेंटिंग से सजी धोनी की पसंदीदा एसयूवी ‘हमर’, वीडियो वायरल 

रांची। रांची की सड़कों पर अगर आपको सेना के पराक्रम की झलक दिखाती कोई एसयूवी गरजती नजर आ जाए, तो समझ लीजिए, यह ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा हमर एच-टू है।   अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड जनरल मोटर्स की इस दमदार एसयूवी को धोनी ने वर्ष 2009 में खरीदा था। 15 साल बाद अब उन्होंने इसे नया लुक देकर सेना के रंग में रंग दिया है। नई लुक वाली इस हमर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। धोनी की हमर पर अब फाइटर हेलीकॉप्टर, टैंकर, प्लेन और मोर्चे पर अलर्ट खड़े भारतीय जवानों की पेंटिंग नजर आती है। इसे रांची स्थित एक कार डिटेलिंग स्टूडियो ने तैयार किया है।

स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है। धोनी का सेना से जुड़ाव हमेशा खास रहा है। 2011 में उन्हें टेरेटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी। उन्होंने पैरा फोर्सेस और पैराशूट जंपिंग का प्रशिक्षण भी लिया है। धोनी अक्सर जवानों के बीच जाकर समय बिताते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर ‘बलिदान बैज’ लगाकर मैदान पर सेना के पराक्रम के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया था।

गाड़ियों और बाइक्स के शौकीन धोनी के गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास जीप ग्रैंड चिरोकी ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी, निशान जोंगा जैसी दमदार गाड़ियां और सुपरबाइक्स का कलेक्शन है। धोनी की हमर एच-टू इस कलेक्शन की शान मानी जाती है, जो अब अपने नए फौजी लुक में रांची की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हाल ही में धोनी फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता सिट्रोन की ब्रांड न्यू ‘बेसाल्ट डार्क एडिशन’ एसयूवी चलाते हुए भी रांची में नजर आए थे।

गौरतलब है कि धोनी सिट्रोन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कंपनी ने अप्रैल में ही अपने डार्क एडिशन लाइनअप को लॉन्च किया है और धोनी को इसके ब्लैक एडिशन में ड्राइव करते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि यह धोनी की कार कलेक्शन में शामिल उनकी सबसे नई गाड़ी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पदक मिले, पर नौकरी नहीं! पंजाब सरकार से गुहार लगाने पहुंचे एथलीट राजपाल सिंह

1

0

राजपाल चाहते हैं कि उन्हें खेल कोटा के तहत नौकरी मिले। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं जब पांचवीं क्लास में था, तभी से मेहनत कर रहा हूं। पिछली सरकारों ने मेरी सुनवाई नहीं की।

Loading...

Jul 15, 202512 hours ago

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, बशीर की जगह डॉसन शामिल

बशीर को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी के 78वें ओवर में चोट लगी थी, जब रवींद्र जडेजा ने एक जोरदार शॉट सीधे बशीर की तरफ मारा। शॉट पकड़ने की कोशिश में गेंद उनकी उंगली में लग गई।

Loading...

Jul 15, 202512 hours ago

फाइटर हेलीकॉप्टर और जवानों की पेंटिंग से सजी धोनी की पसंदीदा एसयूवी ‘हमर’, वीडियो वायरल 

1

0

फाइटर हेलीकॉप्टर और जवानों की पेंटिंग से सजी धोनी की पसंदीदा एसयूवी ‘हमर’, वीडियो वायरल 

स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है। धोनी का सेना से जुड़ाव हमेशा खास रहा है।

Loading...

Jul 14, 20255:41 PM

अल्काराज पर जीत ने विंबलडन खिताब को खास बना दिया: सिनर 

सिनर ने मैच के बाद कहा, यह निश्चित तौर पर काफी मायने रखता है क्योंकि जब आप किसी के खिलाफ कई बार हार जाते हैं, तो यह आसान नहीं होता है। सिनर इससे पहले अल्काराज़ के खिलाफ लगातार पांच मैच हार चुके थे और उनके लिए पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में खेले गए मैच से ज्यादा निराशाजनक कुछ नहीं था।

Loading...

Jul 14, 20255:34 PM

विंबलडन-2025: 8वीं वरीयता प्राप्त महिला जोड़ी ने रचा इतिहास, खिताब पर किया कब्जा

तीसरे सेट में एक और मोड़ आया जब हसीह और ओस्टापेंको ने 4-2 की बढ़त बना ली, लेकिन आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने वापसी की। कुदेरमेतोवा ने चैंपियनशिप पॉइंट पर वॉली विनर के साथ जीत पक्की की और अंतत: डब्ल्यूटीए के अनुसार अपना पहला ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीता।

Loading...

Jul 13, 202510:52 PM