देशभर में बारिश आफत बन गई है। कई राज्यों में बाढ़, मौत, लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है। निचली बस्तियों में रह रहे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन के तमाम दावों की भी बारिश ने पोल खोलकर रख दी है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।


देशभर में बारिश आफत बन गई है। कई राज्यों में बाढ़, मौत, लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है। निचली बस्तियों में रह रहे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन के तमाम दावों की भी बारिश ने पोल खोलकर रख दी है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। दरअसल, बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुईं। वैशाली में 4, बांका और पटना 2-2 लोगों की जान चली गई। वहीं मध्यप्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर बाढ़ के हालात निर्मित हो हैं। ग्वालियर-चंबल के सात जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सतना, डिंडोरी, मऊगंज समेत 26 से ज्यादा जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इस वजह से कॉलेज की परीक्षा कैंसिल करनी पड़ीं। वहीं, भोपाल में सड़क, शहडोल में सीवर लाइन की खुदाई में मिट्टी धंस गई। इस वजह से दो मजदूर दब गए। उनकी मौत हो गई। इधर, प्रशासन ने टीकमगढ़, रीवा, सतना, डिंडोरी और मऊगंज में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

छतरपुर में तेज बारिश की वजह से अलग-अलग गांवों में दो मकान ढह गए। पहली घटना में बेटी की मौत हो गई, मां घायल है। दूसरी घटना में युवक की जान चली गई। छतरपुर के धामची गांव में उर्मिल नदी का पानी घुसने से 200 परिवार फंस गए थे। एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि टीमें भेजकर 15 लोगों को रेस्क्यू कराया है।

छतरपुर के रनगुवां बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह 4 बजे बांध के सभी 12 गेट खोले गए। बानसूजारा बांध का जलस्तर बढ़ गया। गुरुवार रात 11 बजे डैम के 3 गेट खोल दिए गए। 180 क्यूमैक पानी छोड़ा गया। कूटनी डैम के 3 गेट खोले जाएंगे। नदी में 50 क्यूमैक पानी छोड़ा जाएगा। टीकमगढ़ में पूनौल नाला उफान पर है। पुल के ऊपर से 3 फीट तक पानी बह रहा है। झांसी हाईवे बंद करा दिया गया है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1200 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इधर, एक दिन के ब्रेक के बाद अमरनाथ यात्रा शुक्रवार फिर से शुरू कर दी गई है।
मौसम विभाग ने राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में आरेंज अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
कर्नाटक के चार जिलों- मदिकेरी, विराजपेट, उडुपी और सोमवारपेट जिले में भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। वहीं राजस्थान के अजमेर में लगातार भारी बारिश की वजह से शहर के सरकारी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पानी भर गया।
उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी है। इससे कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। 24 घंटे में बारिश से 7 लोगों की मौत हो गई। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। वाराणसी में घाट किनारे के 1 हजार मंदिर डूब गए हैं। गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 1.56 मीटर दूर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।