×

ऑफिस में बाबूगिरी करने वाले डॉक्टर-प्रोफेसर करेंगे इलाज   

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसर और डॉक्टरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे डॉक्टर जो केवल ऑफिस बैठकर प्रशासनिक काम करते हैं, उन्हें दोबारा पढ़ाई और इलाज से जुड़ी सेवाओं में लगाया जाएगा।

By: Arvind Mishra

Jul 19, 202512:35 PM

view6

view0

ऑफिस में बाबूगिरी करने वाले डॉक्टर-प्रोफेसर करेंगे इलाज   

  • मप्र आयुष विभाग करने जा रहा पुराने प्रावधानों में बदलाव 

  • नया नियम प्रदेश के सभी आयुर्वेद कॉलेजों पर भी लागू होगा


    भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसर और डॉक्टरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे डॉक्टर जो केवल ऑफिस बैठकर प्रशासनिक काम करते हैं, उन्हें दोबारा पढ़ाई और इलाज से जुड़ी सेवाओं में लगाया जाएगा। सरकार का मानना है कि डॉक्टरों और प्रोफेसरों को मरीजों और छात्रों से दूर बैठाकर बाबूगिरी करवाना मेडिकल सेवाओं और शिक्षा दोनों के लिए नुकसानदायक है। आयुष विभाग इसको लेकर प्रावधान करने जा रहा है। इसमें जिन डॉक्टरों के पास 20 साल से कम का शिक्षण अनुभव है, उन्हें अब 65 की बजाय 62 साल की उम्र में ही सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। यह नियम आयुर्वेद कॉलेजों पर भी लागू होगा।

नहीं चलेगी बहानेबाजी

मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्राध्यापक अब नियमित रूप से क्लास लें। ओपीडी में बैठें और छात्रों को मार्गदर्शन दें। इसको लेकर ही नियमों को सख्त करने की तैयारी है। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बहाने शिक्षण और मरीजों से दूरी बनाने के बहाने खत्म किए जाएंगे।

अब बदलेगी कार्यप्रणाली

लंबे समय से कई डॉक्टर ऑफिस कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने क्लास या मरीजों को देखना लगभग बंद कर दिया था। सरकार अब ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार कर रही है जिन्हें मूल कार्य (टीचिंग और ट्रीटमेंट) में वापस भेजा जाएगा। यह पहल विभागीय जवाबदेही और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से की जा रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल में घर पर छाप रहा था जाली नोट, युवक गिरफ्तार, ₹2.25 लाख जब्त

4

0

भोपाल में घर पर छाप रहा था जाली नोट, युवक गिरफ्तार, ₹2.25 लाख जब्त

भोपाल पुलिस ने विवेक यादव नामक युवक को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से कंप्यूटर, प्रिंटर और ₹2.25 लाख के जाली नोट (500 के) बरामद हुए। जानें कैसे उसने ऑनलाइन स्टडी से सीखा नोट छापना।

Loading...

Nov 15, 20256:13 PM

इंदौर: ₹5.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार; प्रतापगढ़ से करता था सप्लाई

3

0

इंदौर: ₹5.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार; प्रतापगढ़ से करता था सप्लाई

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹5.50 लाख) के साथ समीर खान को गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ से इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करने आया था।

Loading...

Nov 15, 20256:01 PM

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने आलीराजपुर को ₹200 करोड़ की सौगात दी; बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

3

0

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने आलीराजपुर को ₹200 करोड़ की सौगात दी; बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस पर आलीराजपुर में ₹200 करोड़ के 156 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद छीतु किराड़ की प्रतिमा का अनावरण किया। जानें किसान मुआवजा और लाड़ली बहना योजना की घोषणाएँ।

Loading...

Nov 15, 20255:02 PM

सीहोर में निवासियों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

7

0

सीहोर में निवासियों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

ब्रिज की डिजाइन का विरोध, दोनों ओर एप्रोच रोड की मांग पर 17 नवंबर से आंदोलन

Loading...

Nov 14, 202511:00 PM

बीजेपी ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे की आतिशबाजी

4

0

बीजेपी ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे की आतिशबाजी

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत से नर्मदापुरम में जश्न

Loading...

Nov 14, 202510:56 PM