×

सपने देखना बंद न करें, आपको नहीं पता किस्मत कहां ले जाएगी: हरमनप्रीत कौर 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा साझा एक वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा, "जब से मुझे बचपन में पसंद और नापसंद का अंदाजा हुआ, मेरे हाथ में हमेशा बल्ला रहा।

By: Prafull tiwari

Nov 04, 20255:22 PM

view4

view0

सपने देखना बंद न करें, आपको नहीं पता किस्मत कहां ले जाएगी: हरमनप्रीत कौर 

नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने देश के युवाओं के नाम संदेश दिया है। भारतीय कप्तान ने कहा कि युवा सपने देखना कभी बंद न करें, आपको नहीं पता किस्मत आपको कहां ले जाएगी।  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा साझा एक वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा, "जब से मुझे बचपन में पसंद और नापसंद का अंदाजा हुआ, मेरे हाथ में हमेशा बल्ला रहा। मैं अपने पिता के बल्ले से खेला करती थी। बल्ला बड़ा था, एक दिन मेरे पिता ने अपने एक बल्ला काटकर छोटा कर दिया। हम उससे खेला करते थे। जब हम टीवी पर कोई मैच देखते थे, या भारत को खेलते हुए देखते थे, या विश्व कप देखते थे, तो मैं सोचती थी कि मुझे भी ऐसे ही किसी मौके की जरूरत है। उस समय, मुझे महिला क्रिकेट की जानकारी नहीं थी।"

उन्होंने कहा, "एक लड़की जिसे महिला क्रिकेट के बारे में नहीं पता था, वो नीली जर्सी पहनने का सपना देखती थी। ये जर्सी उसके लिए बहुत मायने रखती थी। मैंने बदलाव का सपना देखा था। यह सब दिखाता है कि आपको सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए, आप नहीं जानते कि किस्मत आपको कहां ले जाएगी। आप कभी नहीं सोचते कि यह कब होगा, कैसे होगा। आप बस यही सोचते हैं कि यह होगा। इसलिए, मुझे लगता है, मेरा आत्मविश्वास था कि यह संभव हो सकता है। और ठीक वैसा ही हुआ।"

विश्व कप जीतने वाले लम्हे को याद करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा, विश्व कप जीतना मेरा बचपन का सपना था। मुझे अपनी कप्तानी में मिले इस मौके को गंवाना नहीं था। निजी तौर पर यह मेरे लिए बेहद भावुक पल है। यह जादू जैसा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अचानक सब कुछ कैसे ठीक हो गया। सब कुछ एक-एक करके होता रहा। हम विश्व चैंपियन हैं। मैं बहुत सुकून महसूस कर रही हूं, बहुत विनम्र हूं, और भगवान की बहुत आभारी हूं। हमने जो सपना सालों से देखा, उसे जी रही है।"

वनडे विश्व कप 2017 के फाइनल में 9 रन से मिली हार को याद करते हुए हरमन ने कहा, "मैच पर हमारी पकड़ के बावजूद मिली हार ने हमारा दिल तोड़ दिया था। लेकिन इस पल ने हमें कहीं न कहीं जीत की प्रेरणा दी। उपविजेता होने के बाद भी देश में जिस तरह का हमारा स्वागत हुआ, उसने भविष्य के लिए हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया और परिणाम सामने है। हमारी जीत का इंतजार पूरे देश को था। यह जीत अकेले संभव नहीं थी। स्टेडियम में मौजूद और टीवी पर देख रहे दर्शकों के आशीर्वाद और प्रार्थनाओं की वजह से ही हम ये मुकाम हासिल कर पाए।"

2005 और 2017 के वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद अपने तीसरे विश्व कप फाइनल (2025) में दक्षिण अफ्रीका को हराकर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इतिहास रचा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में: जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, 4 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में: जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, 4 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराकर सुपर-8 के ग्रुप-1 में टॉप किया। डेवाल्ड ब्रेविस की आतिशी पारी और सिकंदर रजा का ऑलराउंड खेल। जानें सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल।

Loading...

Mar 01, 20266:44 PM

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8: ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल की जंग, जानें पिच और प्लेइंग-11

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8: ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल की जंग, जानें पिच और प्लेइंग-11

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में होगा महामुकाबला। जीतने वाली टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में। जानें ईशान किशन और हेटमायर के आंकड़े और मैच की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 01, 20264:26 PM

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन, अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन, अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लिवर कैंसर से पीड़ित थे। रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप छोड़कर अलीगढ़ रवाना हुए।

Loading...

Feb 27, 202612:03 PM

T20 World Cup 2026: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, सुपर-8 में दर्ज की पहली जीत; हार्दिक और अभिषेक चमके

T20 World Cup 2026: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, सुपर-8 में दर्ज की पहली जीत; हार्दिक और अभिषेक चमके

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से मात दी। हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर। मैच हाइलाइट्स और रिकॉर्ड्स यहाँ देखें।

Loading...

Feb 26, 202610:57 PM