भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लिवर कैंसर से पीड़ित थे। रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप छोड़कर अलीगढ़ रवाना हुए।

पिता के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह
अलीगढ़/ग्रेटर नोएडा। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह (60 वर्ष) का शुक्रवार तड़के लगभग 4:36 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
प्रैक्टिस छोड़कर पिता के पास पहुँचे थे रिंकू
पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टी-20 विश्व कप का प्रैक्टिस सेशन छोड़कर नोएडा पहुँचे थे। हालांकि, 25 फरवरी को वे वापस टीम से जुड़ने के लिए चेन्नई रवाना हुए और 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में 'सब्स्टीट्यूट' फील्डर के तौर पर मैदान पर भी दिखे। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
संघर्षों से भरा रहा रिंकू के पिता का सफर
रिंकू सिंह को आज जिस मुकाम पर पूरी दुनिया देख रही है, उसके पीछे उनके पिता का कड़ा संघर्ष रहा है। खानचंद सिंह अलीगढ़ में गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू ने अक्सर अपने साक्षात्कारों में बताया है कि कैसे उनके पिता ने पांचों भाइयों के साथ मिलकर घर चलाने के लिए मेहनत की। आर्थिक तंगी के बावजूद रिंकू ने अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर तय किया।
सांसद प्रिया सरोज का परिवार भी शोक में
रिंकू सिंह की मंगेतर और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज पिछले कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ अस्पताल में मौजूद थीं। प्रिया के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वे भी देर रात परिवार के साथ थे। खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में उनके पैतृक निवास पर किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने 121 रन से शानदार जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतकों की बदौलत भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।