×

ईडी का छापा... विधायक ने कूदी दीवार... गिरे नीचे... गिरफ्तार

ईडी ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबनकृष्ण साहा को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अहम दस्तावेज जब्त किए गए। साहा ने पहले भी सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन फेंके दिए।

By: Arvind Mishra

Aug 25, 20253:06 PM

view20

view0

ईडी का छापा... विधायक ने कूदी दीवार... गिरे नीचे... गिरफ्तार

ईडी अधिकारियों द्वारा छापेमारी के बाद साहा ने घर से भागने की कोशिश की।

  • टीएमसी विधायक पर शिकंजा, मोबाइल तालाब में फेंका

  • पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती घोटाले की जांच तेज

कोलकाता। स्टार समाचार वेब

ईडी ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबनकृष्ण साहा को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अहम दस्तावेज जब्त किए गए। साहा ने पहले भी सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन फेंके दिए। ईडी ने मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें साहा के ससुराल और रिश्तेदारों के आवास शामिल हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही ईडी ने सोमवार को टीएमसी के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम जब मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके घर पर रेड करने पहुंची, तो विधायक ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन गिर गए। इस दौरान ईडी की टीम ने उन्हें पास के खेत से दौड़ाकर पकड़ लिया।

तालाब से दो मोबाइल बरामद

ईडी के मुताबिक, कृष्ण साहा को भागते समय खेत से पकड़ा गया और उस वक्त उनके कपड़ों और शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। रेड के दौरान विधायक ने सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की और अपना मोबाइल फोन घर के पास बने तालाब में फेंक दिया। हालांकि, ईडी टीम ने तालाब से उनके दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। अब इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

कोर्ट में पेश करेगी ईडी

एजेंसी ने कहा कि विधायक से लगातार पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोलकाता ले जाया जा रहा है, जहां ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी साहा और उनके परिवार से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। ईडी पहले उनकी पत्नी से भी सवाल कर चुकी है।

सीबीआई भी कर चुकी गिरफ्तार

सीबीआई ने अप्रैल 2023 में टीएमसी विधायक को शिक्षक भर्ती घोटाले में  गिरफ्तार किया था। उन्हें मई 2023 में जमानत मिली थी। शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि सीबीआई आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती ने कहा- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं।

Loading...

Feb 18, 20261:23 PM

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा: दस राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

Loading...

Feb 18, 202610:51 AM

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

आतंकी की साजिश नाकाम, आईईडी मिला सेना ने किया डिफ्यूज

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज यानी बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था।

Loading...

Feb 18, 202610:31 AM

नौ राज्यों में अलर्ट... मध्यप्रदेश के रतलाम में बारिश...जयपुर में ओलावृष्टि 

नौ राज्यों में अलर्ट... मध्यप्रदेश के रतलाम में बारिश...जयपुर में ओलावृष्टि 

उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है।

Loading...

Feb 18, 202610:16 AM

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में टाटा-एयरबस H-125 असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। जानें कैसे 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' से भारत बनेगा रक्षा क्षेत्र का सुपरपावर

Loading...

Feb 17, 20267:18 PM