उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है।

बीती देर रतलाम में तेज बारिश भी हुई है।

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इसी वजह से मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बीती देर रतलाम में तेज बारिश भी हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन भी शामिल हैं। रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई है। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है। इधर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। आज यानी बुधवार को सुबह से जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है।13 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट है।
पिथौरागढ़ में बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की। उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी संभव है। इधर उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के राज्यों में दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
19-20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी, पंजाब और चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान: जयपुर में ओले गिरे
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। 13 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। नागौर में ओले भी गिरे थे। मौसम के इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है।
हरियाणा: चार जिलों में तेज बारिश
हरियाणा में बुधवार सुबह हिसार, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में बारिश हुई। राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मंगलवार रात को ही सक्रिय हो गया था, जिसके बाद हिसार और सिरसा में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 8 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
पंजाब: आज बारिश की संभावना
पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट है। अब अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। मानसा में 29.2 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अलर्ट वाले 13 जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।
उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।