×

पूर्व विधायक अंबा के आठ ठिकानों पर ईडी का छापा

ईडी की अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। ईडी ने सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक अहम मामले में झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।

By: Arvind Mishra

Jul 04, 202510:48 AM

view11

view0

पूर्व विधायक अंबा के आठ ठिकानों पर ईडी का छापा

मनी लॉन्ड्रिंग केस: झारखंड में कार्रवाई से मचा हड़कंप

रांची। स्टार समाचार वेब

ईडी की अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। ईडी ने सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक अहम मामले में झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े कथित घोटाले में आर्थिक अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने रांची सहित 8 ठिकानों पर दबिश दी। बताया जाता है कि यह छापेमारी अंबा प्रसाद के रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर की गई है। रांची और हजारीबाग में कई जगहों पर ईडी की टीमें पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान चलाया।

समाधान भवन पर भी दबिश

हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास समाधान भवन पर भी ईडी की टीम फिर से पहुंची। इससे पहले भी इस मामले में समाधान भवन पर ईडी की दबिश हो चुकी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े मामले का हिस्सा है, जिसमें पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का नाम सामने आया है। ईडी इस मामले में लगातार जांच कर रही है और सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। अभी तक की छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सबूतों के आधार पर शिकंजा

गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी ने 12 मार्च 2024 को अंबा प्रसाद और उनके पिता, झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जब्त किए गए थे, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया था। इस बार की छापेमारी उन्हीं इनपुट्स और सबूतों के आधार पर की जा रही है, जो पहले की जांच में सामने आए थे।

कांग्रेस खेमे में हलचल  

ईडी की टीमें वित्तीय लेन-देन, जमीन और खनन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। मामले में किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस खेमे में हलचल मची हुई है। ईडी की यह कार्रवाई राज्य की राजनीति में एक बार फिर भूचाल ला सकती है, खासकर तब जब राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पहले से ही बनी हुई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG e-KYC पर स्थिति साफ की। जानें किन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक कराना अनिवार्य है और किन्हें मिली है बड़ी छूट।

Loading...

Mar 17, 20267:04 PM

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM