फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को मिंडानाओ क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने की है। फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 1 हफ्ता पहले भीषण 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था।

शुक्रवार को मिंडानाओ क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को मिंडानाओ क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने की है। फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 1 हफ्ता पहले भीषण 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था। अब 6.1 तीव्रता का यह झटका उसी क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, यह भूकंप 62 किलोमीटर की गहराई में आया था। फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके से कई स्कूल भवन और एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोग खुले मैदानों में रात गुजारने को मजबूर हुए। अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं।
भूकंप के तुरंत बाद मिंडानाओ में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, क्योंकि झटके काफी शक्तिशाली थे। खतरनाक लहरों की आशंका जताई गई और तटीय इलाकों को खाली कराया गया। हालांकि कुछ घंटे बाद, जब स्थिति नियंत्रण में आई तो चेतावनी को हटा लिया गया।
दावाओ सिटी, जहां लगभग 54 लाख की आबादी रहती है। वे भूकंप के केंद्र के सबसे पास था। यहां स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को खाली कराया गया और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि अभी आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है।
फिलीपींस प्रशांत महासागर की रिंग आफ फायर में स्थित है, जो दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप-सवेंदनशील क्षेत्रों में से एक है। यहां हर साल दर्जनों छोटे-बड़े झटके महसूस किए जाते हैं, जिनमें कई बार सुनामी का खतरा भी बना रहता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
बांग्लादेश के गैबांधा में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण को कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रोका गया। हजारों हिंदुओं ने ढाका में किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में दो जून की रात हुए हंगामे और फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को एक बार फिर न्यायालय से राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने आज यानी शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में फुटपाथ पर 'पैदल चलने के अधिकार' को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी जानकारी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिम्युलेटर टेस्ट के जरिए पायलटों ने 'पायलट सुसाइड' की थ्योरी को नकारते हुए इसे तकनीकी खराबी बताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
राज्यसभा चुनाव के ताजा नतीजों में NDA ने 19 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया है। झारखंड में परिमल नाथवानी की जीत और क्रॉस वोटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।