×

 बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग

पंजाब के अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई117 की इमरजेंसी लैंडिंग बर्मिंघम हवाई अड्डे पर कराई गई है। जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान की रैम एअर टर्बाइन अचानक से खुल गई। जिसके बाद विमान को उतारा गया और जांच के लिए ग्राउंड किया गया।

By: Sandeep malviya

Oct 05, 20259:14 PM

view11

view0

 बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग

बर्मिंघम।   एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 117, जो 4 अक्तूबर को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थी, में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि ये बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान थी, इसे एहतियात बरतते हुए बर्मिंघम एयरपोर्ट पर उतारा गया है। इस लैंडिंग के दौरान विमान के रैम एयर टर्बाइन अचानक से सक्रिय हो गई। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को जांच के लिए भेज दिया गया है। यह घटना विमान की फाइनल लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान हुई।

एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट एआई-117 में आपरेटिंग क्रू को लैंडिंग से ठीक पहले फअळ प्रणाली के सक्रिय होने जानकारी मिली। जांच में सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और कोई तकनीकी खराबी दर्ज नहीं हुई। कंपनी ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया  के तहत विमान को ग्राउंड किया गया है ताकि उसकी विस्तृत जांच हो सके। विमान की वापसी उड़ान अक114 (बर्मिंघम से दिल्ली) को रद्द कर दिया गया है।

क्या है आरएटी?

रैम एयर टर्बाइन यानी आरएटी एक सुरक्षा उपकरण है, जो तब सक्रिय होता है जब विमान की मुख्य बिजली और हाइड्रोलिक सिस्टम में किसी तरह की समस्या आ सकती है। इलेक्ट्रिकल फेलियर, हाइड्रॉलिक सिस्टम फेलियर और दोनों इंजन फेल होने पर ये प्लेन के निचले हिस्से से बाहर निकल आता है। जबकि ऐसी स्थिति में ये रेडियो समेत फ्लाइट के जरूरी कंट्रोल्स को चालू रखने का काम करता है। हालांकि इससे विमान ऊपर नहीं जा सकता है, इसे एक छोटे प्रोपेलर की तरह माना जाता है। हालांकि, इस घटना के दौरान सभी बिजली और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य पाए गए, और विमान की बर्मिंघम हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई।

घटना पर एअर इंडिया का बयान

वहीं इस घटना को लेकर एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट में सवार यात्रियों और क्रू में किसी को कोई चोट नहीं आई है। तकनीकी जांच के लिए विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसकी वजह से, उसी दिन बर्मिंघम से दिल्ली के लिए निर्धारित एआई114 फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन... ट्रेन की चपेट में आने 11 लोगों की मौत...रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल 

चीन... ट्रेन की चपेट में आने 11 लोगों की मौत...रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल 

चीन के दक्षिणी इलाके युन्नान में सुबह-सुबह एक ऐसा रेल हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया। एक नियमित तकनीकी जांच के दौरान हुआ यह टकराव रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

Loading...

Nov 27, 202511:35 AM

इमरान खान जिंदा हैं... पाक रक्षा मंत्री का दावा- मिल रहीं फाइव स्टार जैसी सुविधाएं 

इमरान खान जिंदा हैं... पाक रक्षा मंत्री का दावा- मिल रहीं फाइव स्टार जैसी सुविधाएं 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चल रही हत्या की अफवाहों के बीच सरकार और जेल प्रबंधन ने बयान जारी किया है। अदियाला जेल प्रशासन ने बुधवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पूर्व पीएम को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है।

Loading...

Nov 27, 202510:20 AM

हांगकांग अग्निकांड... अब तक 44 जिंदगी खाक, अभी धधक रही आग

हांगकांग अग्निकांड... अब तक 44 जिंदगी खाक, अभी धधक रही आग

हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई है। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। फायर सर्विस ने बताया कि अब तक 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कम से कम 44 लोगों की मौत हो चुकी है। 300 लोग अभी भी लापता हैं।

Loading...

Nov 27, 202510:04 AM

ट्रंप की सुरक्षा में सेंध... व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी... दो जवान घायल

ट्रंप की सुरक्षा में सेंध... व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी... दो जवान घायल

अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। हमलावर, रहमानुल्लाह लकनवाल, एक अफगानी नागरिक है। वह आपरेशन एलाइज वेलकम के तहत अमेरिका आया था। उसने घात लगाकर सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला किया।

Loading...

Nov 27, 20259:46 AM

यूक्रेन शांति योजना पर ट्रंप की पहल.. तो थम जाएगा युद्ध.. यूक्रेन भी तैयार

यूक्रेन शांति योजना पर ट्रंप की पहल.. तो थम जाएगा युद्ध.. यूक्रेन भी तैयार

चार साल के यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और रूस के अधिकारियों ने अबू धाबी में बातचीत की। जानिए ट्रंप की 28-सूत्रीय शांति योजना में क्या शर्तें हैं और जेलेंस्की ने क्या प्रतिक्रिया दी।

Loading...

Nov 26, 20256:30 PM