पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चल रही हत्या की अफवाहों के बीच सरकार और जेल प्रबंधन ने बयान जारी किया है। अदियाला जेल प्रशासन ने बुधवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पूर्व पीएम को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है।

हत्या की अफवाहों के बीच सरकार और जेल प्रबंधन ने बयान जारी किया है।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चल रही हत्या की अफवाहों के बीच सरकार और जेल प्रबंधन ने बयान जारी किया है। अदियाला जेल प्रशासन ने बुधवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पूर्व पीएम को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने जोर देकर कहा कि वह अभी भी जेल के अंदर हैं, जिंदा हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा-अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा मिल रही है। जेल प्रबंधन ने उनके हेल्थ के बारे में चल रही अटकलों को निराधार बताते हुए साफ किया कि इमरान खान की देख-भाल की जा रही है।
फाइव स्टार जैसी सुविधाएं...
इधर, पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इमरान खान को जेल में फाइव स्टार जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से अगस्त 2023 से जेल में हैं। रक्षा मंत्री ने कहा-इमरान खान को जेल में वह आराम मिल रहा है, जो उन्हें हिरासत में रहने के दौरान भी नहीं मिला था। उनके लिए आने वाले भोजन का मेनू जांचिए, यह तो एक फाइव स्टार होटल में भी उपलब्ध नहीं होता।
हमें तो सिर्फ दो कंबर मिली थी
आसिफ ने दावा किया कि पूर्व पीएम के पास टेलीविजन तक पहुंच है। वह अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं। उनके लिए व्यायाम मशीनें भी हैं। आसिफ ने अपनी हिरासत की स्थितियों से इसकी तुलना करते हुए कहा-हम ठंडे फर्श पर सोते थे, जेल का खाना खाते थे और जनवरी में सिर्फ दो कंबल थे और गर्म पानी नहीं था।
डबल बेड और वेलवेट का गद्दा
पाक रक्षा मंत्री ने याद करते हुए कहा कि तत्कालीन अधीक्षक, असद वाराइच, ने व्यक्तिगत रूप से उनकी कोठरी से गीजर हटाना सुनिश्चित किया था। मंत्री ने यह भी दावा किया कि इमरान खान को डबल बेड और वेलवेट का गद्दा दिया गया है। उन्हें जेल लाउडस्पीकर पर अपना वॉशिंगटन एरिना भाषण सुनना चाहिए। गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन पर भ्रष्टाचार से लेकर आतंकवाद तक के कई केस चल रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया गया है, जो लॉन्च होने के महज 3 घंटे के भीतर ही बिक गया। 1926 के बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर छपी है।
तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ और तबाही की पूरी जानकारी। जानें मृतकों, लापता लोगों और ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी-त्रिशूली नदी घाटी में आई विनाशकारी बाढ़ को 7 दिन पूरे हो चुके हैं। जानें मौतों के आंकड़े, हाइड्रोपावर टनलों में बचाव कार्य, सामूहिक दफन और भारत द्वारा दी जा रही मदद की विस्तृत रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर रोकना अब असंभव हो गया है। जानिए जलवायु परिवर्तन के इस नए और खतरनाक दौर के बारे में पूरी जानकारी।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में आई भीषण और भयानक प्राकृतिक आपदा ने चारों तरफ तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाली घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1127 हो गई है। आपदा के एक हफ्ते बाद भी सुरक्षा बल और बचाव टीमें मलबे में फंसे लोगों और लापता हुए हजारों लोगों की तलाश में दिन-रात जुटी हुई हैं।
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान के कूटनीतिक अलगाव का नजारा साफ देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहां वैश्विक नेताओं के बीच गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन तबाही का खौफनाक मंजर अब भी कायम है। बिखरे हुए मलबे के बीच जिंदगियां तलाशने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। करीब चार हजार लोग अभी भी लापता हैं।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। पश्चिम एशिया के तनाव और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई इस खास बैठक हुई।