×

दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग

देश में जब से अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसा हुआ है, तब से आए दिन कहीं न कहीं हवाई सेवाओं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन किसी न किसी विमान में खामियां उजागर हो रही है। इससे हवाई सेवाओं पर सवाल उठ रहा है।

By: Arvind Mishra

Jun 19, 202510:22 AM

view1

view0

दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग

  • फिर सामने आई तकनीकी खामी, प्लेन वापस लौटा 

  • प्लेन में सवार थे 180 यात्री, सभी को सुरक्षित उतारा

नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

देश में जब से अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसा हुआ है, तब से आए दिन कहीं न कहीं हवाई सेवाओं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन किसी न किसी विमान में खामियां उजागर हो रही है। इससे हवाई सेवाओं पर सवाल उठ रहा है। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ए 2006 को उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी खामी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना उस समय हुई जब विमान लेह की ओर बढ़ रहा था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते निर्णय लिया और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

विमान लौटते ही शुरू हुई जांच

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तकनीकी कारणों से एहतियातन यह कदम उठाया गया। एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।

यात्रियों में मचा हड़कंप

विमान के लौटने की सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हलचल मच गई। कुछ यात्रियों ने बताया कि उड़ान के दौरान हल्का कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद पायलट ने स्थिति की जानकारी दी। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

डीजीसीए ने ली जानकारी 

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की जानकारी ली है और तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर किसी बड़ी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विस्तृत जांच की जा रही है।

हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट भी लौटी

इसी बीच हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की क्यू 400 फ्लाइट टेकआफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी सामने आने के बाद हैदराबाद लौटना पड़ा। गुरुवार को स्पाइसजेट की क्यू400 विमान ने हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के टेकआफ के कुछ वक्त बाद पीछे के सामान के दरवाजे की लाइट में रुक-रुक कर जलने की तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलटों ने एहतियातन विमान को वापस हैदराबाद लौटाने का फैसला किया। विमान ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से उतारा लिया गया।

स्पाइसजेट ने जारी किया बयान

घटना के बाद स्पाइसजेट ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि ये एक आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एक सावधानीपूर्ण कदम था ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके। स्पाइसजेट ने यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है। इस वैकल्पिक उड़ान के जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अशांति-तनाव-अस्थिरता से गुजर रही पूरी दुनिया को योग दिखाता शांति की दिशा...यह पॉज बटन  

1

0

दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में तीन लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया। इसी के साथ आंध्र प्रदेश सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रोग्राम में 50 लाख से ज्यादा योग प्रमाणपत्र भी बांटे गए।

Loading...

Jun 21, 2025just now

पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बना दिया था पलायन का प्रतीक 

चुनावी साल में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। साथ ही जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बिहार के सीवान पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Loading...

Jun 20, 202514 hours ago

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी, लौटा चेन्नई  

मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा। 68 से ज्यादा यात्रियों को लेकर फ्लाइट सुबह चेन्नई से रवाना हुई थी। इंडिगो की उड़ान 6ई-7167 तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आई।

Loading...

Jun 20, 202515 hours ago

स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत 48वें स्थान पर

स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2023 की तुलना में 2024 में तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 37,600 करोड़ रुपए) हो गया। स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से स्विस बैंकों में रखे गए धन में भारी वृद्धि के कारण यह बढ़ोतरी हुई।

Loading...

Jun 20, 202516 hours ago

पश्चिम बंगाल: ट्रेलर-बोलेरो की टक्कर, नौ लोगों की मौत 

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ।