×

इस्तीफे के बाद पहला बयान... धनखड़ ने उत्तराधिकारी को बधाई ... कहा- पद की गरिमा और बढ़ेगी 

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के रूप में 452 वोट हासिल किए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस जीत के बाद देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बी  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी खुशी जाहिर की है।

By: Arvind Mishra

Sep 10, 202510:27 AM

view20

view0

इस्तीफे के बाद पहला बयान... धनखड़ ने उत्तराधिकारी को बधाई ... कहा- पद की गरिमा और बढ़ेगी 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

  • राधाकृष्णन के अनुभव से पद को मिलेगी नई ऊंचाई

  • उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर जाहिर की खुशी

  • जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को दिया था इस्तीफा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के रूप में 452 वोट हासिल किए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस जीत के बाद देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बी  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी खुशी जाहिर की है। जगदीप धनखड़ का कहना है कि सीपी राधाकृष्णन के अनुभवों से उपराष्ट्रपति पद की गरिमा और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। जुलाई में इस्तीफे के बाद यह जगदीप धनखड़ का पहला सार्वजनिक बयान है। सीपी राधाकृष्णन की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा- उपराष्ट्रपति पद पर आपकी (सीपी राधाकृष्णन) की जीत जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की आपके प्रति विश्वास और कॉन्फीडेंस को दर्शाता है। आपको पब्लिक लाइफ का काफी अनुभव रहा है। आपके नेतृत्व में इस पद (उपराष्ट्रपति) की गरिमा और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

धनखड़ ने दिया था इस्तीफा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ ने इसकी वजह स्वास्थ्य कारणों को बताई थी। वहीं, इस्तीफे के बाद से धनखड़ ने न ही कोई बयान दिया था और न ही अभी तक किसी सार्वजनिक स्थान पर नजर आए हैं।

पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

धनखड़ ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि राधाकृष्णन के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का कार्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा और लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने उन्हें सफल कार्यकाल और देश की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटीं

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटीं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Loading...

Mar 31, 20261:49 PM

नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।

Loading...

Mar 31, 202611:30 AM

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान और विकास के आंकड़े

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान और विकास के आंकड़े

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च की डेडलाइन पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और 2014 के बाद हुए विकास कार्यों का विवरण दिया।

Loading...

Mar 30, 20267:15 PM

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जानें 33 सवालों की सूची, लिव-इन कपल्स के लिए शादीशुदा का दर्जा और आजादी के बाद पहली बार होने वाली जातिगत गणना की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 30, 20262:53 PM

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम में INS डेगा पर तैनात नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए। डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

Loading...

Mar 30, 202612:25 PM