×

अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था रवाना...बम-बम भोले और बाबा के जयकारों की गूंज 

अमरनाथ यात्रा के लिए आज जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से चौथा जत्था भोले बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सुबह के शांत और भक्ति भरे माहौल में बम बम भोले और बोले बाबा की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

By: Arvind Mishra

Jul 05, 202511:05 AM

view1

view1

अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था रवाना...बम-बम भोले और बाबा  के जयकारों की गूंज 

  • भगवती नगर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

  • भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अमरनाथ यात्रा के लिए आज जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से चौथा जत्था भोले बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सुबह के शांत और भक्ति भरे माहौल में बम बम भोले और बोले बाबा की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके साथ ही श्रद्धालु इंडियन आर्मी जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। यात्रा के दौरान कुछ श्रद्धालु अपने हाथों में गमले लिए हुए थे, जिनमें आपरेशन सिंदूर का स्टीकर लगा हुआ था। बातचीत में कुछ यात्रियों ने कहा-सभी देशवासियों से यहीं कहना चाहते हैं कि इंडियन आर्मी पर भरोसा करें और जितना हो सके उतना हुजूम में अमरनाथ यात्रा पर आएं और यात्रा का आनंद उठाएं। हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में बाबा बर्फानी के दर्शन की ललक और मन में अपार श्रद्धा साफ झलक रही थी। इस जत्थे में देश के कोने-कोने से आए भक्त शामिल थे, जिनमें बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी उत्साह से भरे हुए थे। यात्रा शुरू होने से पहले भगवती नगर बेस कैंप में भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला।

श्रद्धालुओं  में आध्यात्मिक ऊर्जा  

जैसे ही बसों और अन्य वाहनों का काफिला रवाना हुआ, माहौल में एक अलग ही जोश और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कई साल से इस पवित्र यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं, और हर बार यह अनुभव उनके लिए नया और अविस्मरणीय होता है। इसके साथ ही श्रद्धालु जय-जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आए।

प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की

यहां पहुंचु भक्तों ने कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। खाने-पीने से लेकर रहने और सुरक्षा तक, हर चीज का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप, लंगर और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।

मऊगंज का सात लोगों काा जत्था रवाना

इधर, मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले का सात लोगों का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। दिव्य दर्शन जम्मू के बालकोट बेस कैंप में रात्रि विश्राम के बाद भोर से ही दर्शन के लिए रवाना हो गया। इसमें अजय मिश्रा, अशोक पांडेय, जीतेंद्र केसरी सुभाष पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं। अशोक पांडेय ने बताया कि हम भोर में ही रवाना हो गए हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। हर तरफ आस्था का सैलाब ही नजर आ रहा है। अशोक पांडेय ने कहा-हम हर साल बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। जम्मू-कश्मीर के बारे में पहले कुछ गलत धारणाएं थीं, लेकिन यहां आकर देखा तो सब कुछ शांत और व्यवस्थित है। 

COMMENTS (1)

avatar

Nice

RELATED POST

डब्ल्यूएचओ ने शेख हसीना की बेटी को नौकरी से निकाला 

1

0

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद को नौकरी से निकाल दिया है। साइमा डब्ल्यूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया की रीजनल डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। शेख हसीना के बेटी के खिलाफ ये कार्रवाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की शिकायत के बाद की गई है।

Loading...

Jul 14, 2025just now

शुभ संदेश...मेरी यात्रा अद्भुत रही, मुझे बहुत कुछ अनुभव मिला

इसरो और नासा के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में गए शुभांशु शुक्ला अपने सभी साथियों के साथ आज रवाना होंगे। शुभांशु का स्पेसक्राफ्ट धरती के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, अंतरिक्ष को अलविदा कहने से पहले शुभांशु ने सभी क्रू मेंबरों के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया है।

Loading...

Jul 14, 2025just now

YouTube मोनेटाइजेशन में बड़ा बदलाव: 15 जुलाई से AI जनरेटेड कंटेंट पर होगी सख्ती

YouTube 15 जुलाई से मोनेटाइजेशन नियमों में बड़ा बदलाव कर रहा है। अब AI जनरेटेड और दोहराए जाने वाले वीडियो पर सख्ती होगी। जानें नए नियम, क्यों किया गया बदलाव और इसका क्रिएटर्स पर क्या असर पड़ेगा।

Loading...

Jul 13, 202512 hours ago

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में खराबी, 150 यात्री परेशान

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद उड़ान में तकनीकी खराबी के बाद 150 यात्रियों को उतारा गया। जानें कैसे यात्रियों ने हंगामा किया और एयरलाइंस ने कैसे स्थिति को संभाला।

Loading...

Jul 13, 202514 hours ago

बिहार मतदाता सूची में बड़ा खुलासा: नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के संदिग्ध वोटर

संदिग्ध नामों की अब गहन जांच की जा रही है और 1 अगस्त 2025 के बाद जो नाम सत्यापित नहीं होंगे, उन्हें 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि अंतिम लिस्ट के प्रकाशन के बाद आयोग इन अवैध प्रवासियों की संख्या को सार्वजनिक कर सकता है।

Loading...

Jul 13, 202518 hours ago