बिहार के दरभंगा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने पर राजनीति गरमा गई है। इस मामले में दरभंगा से मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मो. रिजवी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। उसे सिमरी थाने में रखा गया है। पूछताछ की जा रही है।

आरोपी को दरभंगा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के दरभंगा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने पर राजनीति गरमा गई है। इस मामले में दरभंगा से मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मो. रिजवी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। उसे सिमरी थाने में रखा गया है। पूछताछ की जा रही है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है। यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है। घटना के बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। इसे लेकर भाजपा ने पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है। दरअसल, राहुल गांधी बिहार में चुनाव के चलते वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान दरभंगा में उनके स्वागत के लिए मंच सजाया गया था। इसी मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को गाली दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाजपा ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने दरभंगा आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। राहुल गांधी के लिए स्वागत मंच तैयार करने वाले मोहम्मद नौशाद ने वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके बारे में इस तरह के शब्दों का कड़ा विरोध करते हैं।
बिहार में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में कांग्रेस सहित महागठबंधन एसआईआर के मुद्दे को लेकर वोट अधिकार यात्रा के जरिए जनता तक पहुंच रही है। इस यात्रा को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं। उनका काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था। यहां की विधानसभा क्षेत्र के समिरी में मोहम्मद नौशाद ने स्वागत मंच लगाया था। वह कांग्रेस से टिकट के दावेदार हैं। इसी मंच से कांग्रेस के कार्यकर्ता का पीएम मोदी को गाली देने का वीडियो वायरल हो गया।
इधर, भड़के भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी सहित महागठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व नीतीश सरकार के मंत्री सहित एनडीए के सभी नेताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-जिस तरह कांग्रेस पार्टी और राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को अभद्र शब्द कहे, यह लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला दिन है। इन लोगों की भाषा समझ में द्वेष पैदा करने वाली है। राजद का यह चरित्र रहा है और कांग्रेस पार्टी यह सोचते है कि यह लोकतंत्र नहीं राजतंत्र है। यह राजतंत्र नहीं जनता का तंत्र है। समाज देख रहा है और इसका जवाब जनता देगी और उनका सफाया भी जनता ही करेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।