आतंक पर सेना के साथ ही ईडी और जीएसटी की टीम ने भी शिकंजा करना शुरू कर दिया है। ईडी और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की टीम ने संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री बाबू सिंह के कठुआ स्थित परिसर में ड्रग्स से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में एक साथ छापेमारी की।

पूर्व मंत्री बाबू सिंह के कठुआ स्थित परिसर में ड्रग्स से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में एक साथ छापेमारी की।

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
आतंक पर सेना के साथ ही ईडी और जीएसटी की टीम ने भी शिकंजा करना शुरू कर दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई में बड़े-बड़े और चौंकाने वाले चेहरे सामने आ रहे हैं। दरअसल, ईडी और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की टीम ने संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री बाबू सिंह के कठुआ स्थित परिसर में ड्रग्स से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में एक साथ छापेमारी की। यह मामला मादक पदार्थों से जुड़े धन शोधन से संबंधित है, जिसका पता सबसे पहले मार्च 2022 में चला था। जम्मू के वेयरहाउस से मोहम्मद शरीफ शाह नाम के एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 6.69 लख रुपये बरामद किए गए। ये पैसा बाबू सिंह को दिया जाना था।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में पता चला कि इस धन का उद्देश्य जम्मू में अलगाववाद और अलगाववादी समूहों को विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वित्तपोषित करना था। पता चला कि बाबू सिंह इस पूरे नेटवर्क में शामिल था। जो जम्मू कश्मीर को एक अलग देश बनाने की साजिश रच रहा था।
पूर्व मंत्री जमानत पर बाहर
पूर्व मंत्री बाबू सिंह गिरफ्तार हुआ। अब फिलहाल जमानत पर है। वीरवार सुबह करीब 7 बजे टीम बाबू सिंह के घर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने बाबू सिंह को घेर लिया। छापे के दौरान बाबू सिंह घर नहीं थे। टीमों ने उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।
नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल
बैंक खातों, संपित्तयों से संबंधित दस्तावेज जांचे। जांच टीम जाते वक्त कई तरह के दस्तावेज अपने साथ ले गई। बाबू सिंह सैफ दीन, फारूक अहमद नाइकू, मुबाशिर मुश्ताक फाफू के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित गुर्गे विध्वंसक गतिविधियों के लिए धन जुटाने के लिए एक नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल चला रहे थे।
दो करोड़ खातों में जमा कराए
नाइकू ने एक नार्को-टेरर फंडिंग नेटवर्क का संचालन किया, जिसके तहत 2021-22 के दौरान पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई हेरोइन भारत में बेची गई और इन बिक्री से प्राप्त नकदी 2 करोड़ रुपए से अधिक श्रीनगर के स्थानीय बैंक खातों में जमा की गई।
आतंकियों तक पहुंचाया पैसा
धनराशियों को दुबई में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया, जो धन के स्रोत को छिपाने के लिए अवैध वाहक के रूप में काम करते थे। अपराध की आय को दुबई में निकाला और जमा किया गया और आगे पाकिस्तान से सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों तक पहुंचाया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।