नेपाल में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। फिलहाल किसी भी तरह की हिंसा की खबर नहीं है। हालांकि, बीते दिनों जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर लोगों में दहशत है। सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी है।
By: Sandeep malviya
काठमांडू। नेपाल में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। फिलहाल किसी भी तरह की हिंसा की खबर नहीं है। हालांकि, बीते दिनों जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर लोगों में दहशत है। सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी है। इससे पहले कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 9 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।
नेपाल में सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध प्रदर्शन के बीच फैली हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी रोकने के लिए सेना सड़कों पर है। प्रदर्शनों पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध के आदेश के साथ कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच आंदोलनकारी अंतरिम सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के नेतृत्व के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव किया है। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह बालेन ने भी इसका समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पहले बिना देर किए संसद भंग करनी चाहिए और फिर अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। कई जेन जी एनजीओ ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं।
इस बीच नेपाली सेना, नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और जेन-जी युवाओं के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। नेताओं ने नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से अपना उम्मीदवार चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आज की चर्चा में इस निर्णय का औपचारिक रूप से समर्थन किए जाने की संभावना है। कार्की की टीम और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल सहित सेना नेतृत्व के बीच बातचीत जारी है। बातचीत का सिलसिला शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय तक जा सकता है।
निषेधाज्ञा और कर्फ्यू कल सुबह 6 बजे तक बढ़ा
काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जिलों में निषेधाज्ञा और कर्फ्यू कल सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवा वाले वाहन और संस्थान चल सकते हैं। नेपाली सेना कि लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए हम अनुरोध करते हैं कि भाद्रपद 26 को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक दैनिक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहें, लेकिन हम आपसे छोटे-छोटे समूहों में काम करने का आग्रह करते हैं।