हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बाजार खुलते ही सुबह सवा नौ बजे बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 300 अंक ऊपर उछलकर 81,000 के पार चला गया। जबकि, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24,850 के स्तर पर आकर कारोबार कर रहा है। इन्फोसिस के स्टॉक्स में 3 प्रतिशत की बढ़त रही।

यूएस फेड से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच 300 अंक उछला सेंसेक्स।

मुबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बाजार खुलते ही सुबह सवा नौ बजे बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 300 अंक ऊपर उछलकर 81,000 के पार चला गया। जबकि, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24,850 के स्तर पर आकर कारोबार कर रहा है। इन्फोसिस के स्टॉक्स में 3 प्रतिशत की बढ़त रही। दरअसल, सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में 3 प्रतिश्ता तक की तेजी है। महिंद्रा, जोमैटो और टाइटन के शेयर गिरे हैं। निफ्टी के 50 में 38 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट है। एनएसई के आईटी इंडेक्स में 1.65 फीसदी की तेजी है। मीडिया, बैंकिंग और हेल्थकेयर में भी 1 प्रतिशत तक की तेजी है। आॅटो और रियल्टी में गिरावट है।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20 प्रतिशत ऊपर 43,732 पर और कोरिया का कोस्पी 0.91 प्रतिशत चढ़कर 3,249 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.28 फीसदी ऊपर 25,962 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.063 प्रतिशत चढ़कर 3,829 पर कारोबार कर रहा है।
इधर, सोने की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में सोना 458 रुपए चढ़कर पहली बार 1,10,047 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 458 रुपए या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, अक्टूबर डिलीवरी वाले सबसे ज्यादा कारोबार किए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 482 रुपए या 0.44 फीसदी उछलकर 1,09,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
वहीं विदेशी बाजारों में भी सोना नए शिखर पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजार कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 3,694.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। तेजी से बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों में सोने को लेकर उत्साह बढ़ा है। कई निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, खासकर आर्थिक अनिश्चितता के दौर में। निवेशकों के लिए यह सलाह है कि आने वाले दिनों में सोने में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।